तमन्ना भाटिया के प्रशंसकों की कमी नहीं है। प्रशंसक और समीक्षक ही वे लोग होते हैं जो किसी सेलिब्रिटी को पहचान दिलाते हैं। तमन्ना अक्सर अपनी तस्वीरों में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। उनके आउटफिट्स भी एक से बढ़कर एक होते हैं लेकिन हाल ही में तमन्ना मुंबई लौटी हैं और एयरपोर्ट पर वे इस अजीब ड्रेस में नजर आईं जिसके बाद से फैंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। तमन्ना अपने अजीब से ड्रेस में कुछ इस तरह नजर आईं कि लोगों ने उन्हें कपड़े पहनने को लेकर खूब नसीहतें दी हैं। वे एयरपोर्ट पर अपनी मां के साथ नजर आई हैं। तमन्ना बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ में भी खूब जानी जाती हैं, वहां भी उनके फैंस की कमी नहीं है। सिलेब्स के एयरपोर्ट लुक्स पर सभी का ध्यान रहता है, ऐसे में तमन्ना का लोगों की नजरों से बच पाना तो मुश्किल ही था। अगली स्लाइड्स से देखिए तमन्ना का यह लुक।
तमन्ना भाटिया का एयरपोर्ट लुक बना मजाक, फैंस ने टीशर्ट नीचे करने की कही बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है ड्रेस
हालांकि तमन्ना का यह ड्रेस बहुत आरामदायक दिखाई दे रहा है। जिम, योग और डांस क्लास के लिए भी ये आउटफिट अच्छा है लेकिन अपर का डिजाइन जो है, वो सामान्य से थोड़ा अलग है। यही वजह है कि उनकी स्पोर्टस ब्रा इस लुक में पूरी तरह से दिखाई दे रही हैं और ऊपर से कपड़े का डिजाइन उसे कवर नहीं कर पा रहा है। जिसे कि लोगों ने मजाक का विषय बना दिया है।
हाई-लो टॉप लगा बहुत ऊपर
दरअसल तमन्ना ने हाई-लो क्रॉप टॉप पहना हुआ है जो कि लोगों को ऐसा लगा कि वो बहुत ही ऊपर जा रहा है। इसके साथ उन्होंने जॉगर्स पहना हुआ है और स्पोर्ट शूज पहने हैं। तमन्ना ने मास्क लगा रखा है और ग्रे कलर के पर्स को साइड में टांगा हुआ है। उनके आउटफिट का रंग भी एकदम लाइट है।
साथ ही में दिख रही हैं मां
पिछली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि तमन्ना के साथ ही उनकी मां भी दिखाई दे रही हैं। उनकी मम्मी ने नीले रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला टॉप पहना हुआ है और जींस पहनी है। मास्क और चश्मा लगाई हुई मम्मी एकदम सिंपल और आरामदायक कपड़े पहने हुए हैं।
फैंस कर रहे अजीब कमेंट्स
तमन्ना की इन अजीब तस्वीरों पर फैंस बड़े अजीब कमेंट्स कर रहे हैं जिसमें कि एक यूजर ने तो इंस्टाग्राम पर ये तक लिख डाला कि वे टी- शर्ट को नीचे करना भूल गई हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह किस तरह का फैशन है? अमीर लोगों के गरीब कपड़े जैसे कमेंट्स भी लोगों ने किए हैं।