तारा सुतारिया बॉलीवुड की नई स्टाइल डीवा हैं। फैशन सेंस के मामले में वो काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। बोल्ड टीशर्ट से लेकर ग्लैमरस साड़ी तक में वो कई बार नजर आ चुकी हैं। हर बार उनकी स्टाइल काफी बेहतरीन होती है। वहीं दूसरी ओर करीना कपूर बीटाउन की सबसे स्टाइलिश डीवा हैं। उनके फैशन और स्टाइल की चारों तरफ चर्चा होती है। हर कोई उनको कॉपी करने के बारे में सोचता है। ऐसे में बॉलीवुड की हीरोइने क्यों पीछे रहें। आज हम लेकर आएं हैं तारा सुतारिया का कॉपी अवतार जिसमें वो पूरी तरह से करीना कपूर को फॉलो करते नजर आईं थीं।
तारा सुतारिया ने किया करीना कपूर को फॉलो, साड़ी से लेकर पोज तक सबकुछ कर चुकी हैं कॉपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने डांस इंडिया डांस सीजन 7 के शो में जज की भूमिका निभाई थी। जिसमें वो हर बार अलग-अलग और काफी खूबसूरत अवतार में नजर आती थीं। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई शिमरी साड़ी को पहने उनका लुक इतना खूबसूरत था कि फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाए थे।
रोज पिंक कलर की शिमर की साड़ी के साथ सैटिन का ब्लाउज जिसमें डीप प्लंगिंग नेकलाइन थी। साथ ही इसके कुंदन की ज्वैलरी और कोहल आई के साथ ढेर सारा मस्कारा। करीना का ये लुक काफी खूबसूरत था जिसमें उनके फ्रंट साइ़ड ओपन हेयर चार चांद लगा रहे थे।
वहीं दूसरी ओर तारा सुतारिया ने पिछले साल दिवाली की पार्टी में ग्रे रंग की शिमर की साड़ी पहनी थी। जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। साथ में सैटिन का ब्लाउज था जिसकी स्टाइल हूबहू करीना कपूर के ब्लाउज जैसी थी। ओपन हेयर के साथ ही पल्लू लेने का तरीका भी तारा का बिल्कुल करीना की कॉपी था। जिसे तस्वीरों में आसानी से देखा जा सकता है।
बता दें कि तारा सुतारिया अक्सर ही करीना कपूर के कजिन आदर जैन के साथ नजर आती हैं। आदर जैन के साथ तारा सुतारिया के लिंकअप की खबरे अक्सर ही सामने आती रहती हैं।