बॉलीवुड की नई अभिनेत्रियों में तारा सुतारिया राइजिंग स्टार हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने लुक और स्टाइल को लेकर मशहूर हैं। तारा सुतारिया की टाइगर श्रॉफ के साथ अपकमिंग फिल्म 'हीरोपंती 2' रिलीज होने वाली है। तारा सुतारिया इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि प्रमोशन इवेंट्स के दौरान तारा सुतारिया अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने में पीछे नहीं रहीं। खास बात यह कि तारा सुतारिया भारतीय परिधान से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक में कमाल की दिखती हैं। उन्हें अक्सर सफेद रंग के आउटफिट में देखा जाता रहा है। लेकिन ब्लैक आउटफिट में उनकी बोल्डनेस किसी भी एक्ट्रेस की खूबसूरती को टक्कर देने के लिए काफी है। इन दिनों तारा सुतारिया ब्लैक और व्हाइट आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। कभी सफेद रंग की ड्रेस में तो कभी काले रंग के गाउन में एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तारा सुतारिया के ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट्स की कुछ तस्वीरें यहां दी जा रही हैं। आप खुद तय कीजिए कि तारा सुतारिया सफेद या काले, किस रंग के आउटफिट में ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं।
Tara Sutaria Fashion: तारा सुतारिया के ब्लैक एंड व्हाइट कलेक्शन की ये ड्रेसेज हैं बहुत स्टाइलिश, देखें तस्वीरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारा का ब्लैक पैंट-टॉप
हीरोपंती 2 के प्रमोशन के दौरान तारा सुतारिया काले रंग का यह आउटफिट पहने नजर आईं। ब्लैक पैंट के साथ तारा ने डीप नेकलाइन टॉप पहना है। उनके इस आउटफिट में नीले रंग की लाइनिंग दी गई है। तारा सुतारिया का पैंट के साथ मैचिंग टॉप स्टाइल थ्री पीस कोट के सेट जैसा है, जो शर्ट के ऊपर हाफ जैकेट के तौर पर पहना जाता है। डीप नेक टाॅप और पैंट लुक को कॉम्प्लीमेंट करने के लिए तारा ने क्लीन पोनी और न्यूड मेकअप पर सुर्ख लाल लिपस्टिक अप्लाई किया है।
तारा की हाई स्लिट स्कर्ट
तारा सुतारिया फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में भी शामिल हुईं। शो में तारा यह बोल्ड ड्रेस पहनकर पहुंचीं। तारा ने ऑफ व्हाइट हाई स्लिट स्कर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही तारा सुतारिया ने मैचिंग एम्ब्रॉडरी वाला ब्रालेट टॉप पहन रखा है। इस आउटफिट में तारा बला की खूबसूरत लग रही हैं।
शिमरी लाॅन्ग स्कर्ट
तारा सुतारिया के ब्लैक एंड व्हाइट कलेक्शन की इस ड्रेस पर नजर डाले तो सिंपल सी इस ब्लैक ड्रेस में तारा की खूबसूरती निखर कर सामने आ रही है। एक्ट्रेस ने काले रंग की शिमरी लाॅन्ग स्कर्ट पहनी है। साथ ही मैचिंग शिमरी ब्रालेट टाॅप कैरी किया है। इस आउटफिट में उनकी पतली कमर फ्लाॅन्ट हो रही है। स्ट्रेट बालों को खुला छोड़ते हुए वह कमाल के पोज दे रही हैं।
स्ट्रेपलेस टॉप-पैंट
यहां देख सकते हैं कि तारा ने ब्लैक और व्हाइट से थोड़ा हटकर न्यूड हाई वेस्ट पैंट और मैचिंग स्ट्रेपलेस टॉप पहना है। इस स्वीटहार्ट नेकलाइन बॉडीकॉन सिलहट में उनका लुक बहुत सुंदर लग रहा है। बालों को पोनीटेल स्टाइल में रखते हुए न्यूड मेकअप अप्लाई किया है।