फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria Traditional Look: तारा सुतारिया के इन 10 ट्रेडिशनल लुक में दिखा ग्लैमर का तड़का, देखें तस्वीरें

Mon, 03 Jan 2022 11:14 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 03 Jan 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria Glamorous Look In Traditional Dresses top 10 Photos
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने ग्लैमर और स्टाइल के लिए फेमस हैं। तारा सुतारिया काफी खूबसूरत हैं, वहीं अपने लुक और फैशन के जरिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। तारा सुतारियां वैसे तो वेस्टर्न कपड़ों में अधिक नजर आती हैं। उनके ग्लैमरस लुक और बोल्ड अदाओं को कई इवेंट या सोशल मीडिया पर देखा जाता है। उनकी लगभग हर तस्वीर सामने आने के बाद वायरल हो जाती है। तारा सुतारिया जितने अपने वेस्टर्न लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं, उससे कई ज्यादा अपने देसी अंदाज के लिए फेमस हैं। तारा को कई मौकों पर ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा चुका है। किसी इवेंट पर जब तारा जगमगाती साड़ी पहने नजर आ जाती हैं तो हर कैमरा उनकी ही खूबसूरती को कैद करने लगता है। तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। तारा सुतारिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके ट्रेडिशनल लुक और आउटफिट की तस्वीरें मिल जाएंगी, जिसमें उनका ग्लैमर और बोल्डनेस भी दिखाई देता है। अगली स्लाइड्स में देखिए तारा सुतारिया के 10 ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें।   

 

Tara Sutaria Glamorous Look In Traditional Dresses top 10 Photos
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

इस तस्वीर में तारा का देसी और वेस्टर्न अंदाज का मिश्रण नजर आ रहा है। तारा ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस कैरी की है। जिसमें ब्राउन शिमरी ब्रालेट ब्लाउज के साथ तारा ने जगमगाते हुए क्रैप को पहन रखा है। वहीं सफेद रंग की धोती स्टाइल की प्लीट्स स्कर्ट को साथ में पेयर किया है। 

Tara Sutaria Glamorous Look In Traditional Dresses top 10 Photos
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

एक्ट्रेस तारा सुतारिया यहां खूबसूरत लहंगे में नजर आ रही हैं। तारा ने नीले रंग का भारी भरकम लहंगा पहना है। लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी कर रखा है। तारा के इस लहंगे में सिल्वर एम्ब्राॅयडरी की गई है। वहीं नेट मेचिंग दुपट्टा पहना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria Glamorous Look In Traditional Dresses top 10 Photos
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

रिवीलिंग कपड़ो से हटकर तारा ने यहां पूरी तरह से भारतीय परिधान का चयन किया है। उन्होंने गोल्डन रंग का प्लेन कुर्ता पहना है। फुल स्लीव्स और कवर नेकलाइन के साथ तारा ने स्ट्रैपी, बैकलेस और स्लीवलेस स्टाइल आउटफिट को अपनी सादगी से टक्कर दी है। तारा ने यहां लाल रंग का लहरिया प्रिंट दुपट्टा कैरी किया है। तारा ने क्लीन हेयरस्टाइल और ट्रेडिशनल ज्वेलरी से लुक को पूरा किया है।

विज्ञापन
Tara Sutaria Glamorous Look In Traditional Dresses top 10 Photos
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/tarasutaria

इसके पहले तारा सुतारिया ने ऑरेंज कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। लहंगे के साथ तारा ने ब्रोकेड ब्लाउज कैरी किया है। इसके अलावा एलिगेंट दुपट्टा गले में डाला हुआ है। उनके इस लहंगे में कमाल के पैटर्न और कढ़ाई की गई है। ब्लाउज डीप वी नेकलाइन शेप का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed