{"_id":"60153f6f90c54a707d00692e","slug":"tara-sutaria-peach-saree-with-bralette-blouse-for-marjavan-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तारा सुतारिया ने साड़ी के साथ पहना ऐसा ब्लाउज की हो गईं ट्रोल, किया था अपने ही कपड़ों को कॉपी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
तारा सुतारिया ने साड़ी के साथ पहना ऐसा ब्लाउज की हो गईं ट्रोल, किया था अपने ही कपड़ों को कॉपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तारा सुतारिया
- फोटो : instagram/tarasutaria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारा सुतारिया बॉलीवुड की उन नई-नवेली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। जो अपने स्टाइल से फैंस का दिल चुराती हैं। वेस्टर्न और बोल्ड कपड़ों को ट्राई करने के साथ तारा साड़ी और लहंगे जैसे देसी कपड़ों में भी जमकर प्रयोग करते दिखती हैं। यहीं तारा देसी लुक में भी जमकर ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार उनका लुक फैशन एक्सपर्ट को पसंद आए। ऐसा ही हुआ जब वो फिल्म की प्रमोशन के लिए साड़ी पहनकर पहुंची तो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं।
2 of 4
tara sutaria
- फोटो : instagram
दरअसल, तारा ने फिल्म मरजावां के प्रमोशन के लिए देसी लुक का चुनाव किया। पीच कलर की ऑर्गेंजा और शिफॉन मिक्स फैब्रिक की साड़ी का चुनाव किया था। डिजाइनर अंजुल भंडारी के खास कलेक्शन से ली गई इस साड़ी पर माइक्रो प्रिंट वाली कढ़ाई की गई थी। साथ ही इस पर मिरर वर्क भी किया गया था। इस खूबसूरत साड़ी को तारा ने आइवरी कलर के सैटिन ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन और स्ट्रैपी डिजाइन बोल्ड लुक देने के लिए काफी था।
3 of 4
tara sutaria
- फोटो : instagram
वहीं तारा ने इस पीच साड़ी को स्मोकी आईज, पीच लिपकलर, ब्लशर के साथ मिड पार्टीशन हेयर डू के साथ लुक को कंप्लीट किया है। तारा के इतने खूबसूरत लुक को देखने के बाद भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। जिसका कारण बना उनका डीप कट स्टाइलिश ब्लाउज। जिसको देख कुछ ट्रोलर्स ने कहा कि ये पारंपरिक पहनावे को बिगाड़ने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा के इस ब्रालेट जैसी डिजाइन वाले ब्लाउज को देख काफी कमेंट किए थे और गलत ढंग से कपड़े पहनने का आरोप भी लगा दिया। वैसे बता दें कि तारा इससे पहले भी साड़ी के साथ इतने ही बोल्ड ब्लाउज के साथ पार्टी में शरीक हो चुकी थीं। लेकिन तब तारा के लुक की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। लेकिन जब दूसरी बार तारा ने इस लुक को कॉपी किया तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।