Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
tara sutaria show elegance and royalty in silver white lehenga from falguni shane peacock
{"_id":"61d6a9ba3b3e4b7529740099","slug":"tara-sutaria-show-elegance-and-royalty-in-silver-white-lehenga-from-falguni-shane-peacock","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने लहंगे के साथ पहना ऐसा ब्लाउज, देखते रह गए लोग","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने लहंगे के साथ पहना ऐसा ब्लाउज, देखते रह गए लोग
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तारा सुतारिया ट्रेडिशनल लुक
- फोटो : instagram/tarasutaria
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तारा सुतारिया बीटाउऩ की उन नई नवेली हसीनाओं में से हैं जो अपनी फिल्मों से ज्यादा फैशन को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। स्टाइल और फैशन सेंस के मामले में इस एक्ट्रेस का जवाब नहीं। खासतौर पर बात जब एथिनिक वियर की आती है तो तारा सुतारिया अक्सर ही इसे काफी एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं। इस बार भी जब वो डिजाइनर कपड़ों में रेडी हुईं। तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही थम गईं।
2 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
दरअसल, तारा सुतारिया ने फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक के डिजाइन किए लहंगे में फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में तारा सफेद रंग के लहंगे में रेडी है। जिस पर सिल्वर कलर का हैवी वर्क किया गया है।
3 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
सिल्वर कलर की हैवी एंब्रायडरी के साथ इस लहंगे के लिए शियर फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से इसका लुक देसी होने के साथ ही ग्लैमरस भी दिख रहा है। वहीं तारा ने इस सिल्वर कलर के बेहद खूबसूरत लहंगे के साथ फुल स्लीव ब्लाउज को चुना है। जिसी डीप वी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बना रही है। तो वहीं दूसरी तरफ इस ब्लाउज की हेमलाइन को भी थोड़ा हटके डिजाइन दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
तारा इस लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है बालों में लगा गजरा। जिसे मिड पा्र्टीशन हेयर स्टाइल में जूड़े के चारो तरफ सेट किया गया है। वहीं तारा हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर मेकअप में नजर आ रही है। जिसमे पिंक चिक्स और पिंक शेड की न्यूड लिपस्टिक को चुना है।
विज्ञापन
5 of 5
tara sutaria
- फोटो : instagram
बता दें कि तारा अपने स्टाइल से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। क्रिसमस के मौके पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ लंच के लिए निकली तारा ने सफेद रंग की बॉडीकॉन ड्रेस को चुना था। जिसकी टाइट फिटिंग और तारा की स्लिम फिगर की लोग तारीफ कर रहे थे। वहीं इस ऑफ शोल्डर मैक्सी ड्रेस में तारा काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।