Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Tattoo Myths Before getting a tattoo know five myths on which people blindly believe other Details inside
{"_id":"67c7e30ef804fe48e30375be","slug":"tattoo-myths-before-getting-a-tattoo-know-five-myths-on-which-people-blindly-believe-other-details-inside-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tattoo Myths: टैटू बनवाने से पहले जानिए 5 मिथक, जिन पर लोग आंख मूंदकर कर लेते हैं भरोसा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tattoo Myths: टैटू बनवाने से पहले जानिए 5 मिथक, जिन पर लोग आंख मूंदकर कर लेते हैं भरोसा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:09 AM IST
सार
Myths Related to Tattooing: टैटू को लेकर कई मिथक प्रचलित हैं, जिनकी वजह से लोग इसे बनवाने से हिचकिचाते हैं। अगर आप भी टैटू बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले इन आम गलतफहमियों की हकीकत जान लें।
विज्ञापन
1 of 5
टैटू बनवाने से पहले इन 5 अफवाहों की सच्चाई जान लें
- फोटो : Adobe Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज के दौर में टैटू सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि खुद को एक्सप्रेस करने का एक खास तरीका बन चुका है। यंगस्टर्स में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। कुछ लोग शौकिया तौर पर टैटू बनवाते हैं, जैसे, पार्टनर का नाम, फूल-पत्तियां या कोई खास डिजाइन। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो अपनी बॉडी पर ऐतिहासिक चिह्न या प्रेरणादायक संदेश वाले टैटू बनवाकर अपनी सोच को दर्शाते हैं।
टैटू को लेकर कई मिथक प्रचलित हैं, जिनकी वजह से लोग इसे बनवाने से हिचकिचाते हैं। अगर आप भी टैटू बनवाने की सोच रहे हैं, तो पहले इन आम गलतफहमियों की हकीकत जान लें।
2 of 5
टैटू बनवाने से पहले इन 5 अफवाहों की सच्चाई जान लें
- फोटो : adobe photo
1. मिथक: टैटू बनवाना असहनीय रूप से दर्दनाक होता है
सच्चाई: टैटू बनवाने में हल्का दर्द जरूर होता है, लेकिन यह असहनीय नहीं होता। दर्द की तीव्रता इस बात पर निर्भर करती है कि टैटू शरीर के किस हिस्से पर बन रहा है, डिज़ाइन कितना बड़ा है और आपकी सहनशीलता कैसी है।
3 of 5
टैटू के बारे में 5 आम मिथक
- फोटो : Adobe Photo
2. मिथक: टैटू से इंफेक्शन होना तय है
सच्चाई: अगर आप प्रोफेशनल आर्टिस्ट से, स्वच्छ माहौल में टैटू बनवाते हैं और सही आफ्टरकेयर का पालन करते हैं, तो इंफेक्शन का खतरा ना के बराबर होता है।
3. मिथक: टैटू बनवाने के बाद ब्लड डोनेट नहीं कर सकते
सच्चाई: टैटू बनवाने के तुरंत बाद कुछ महीनों (आमतौर पर 3-6 महीने) तक ब्लड डोनेट करने की सलाह नहीं दी जाती, लेकिन उसके बाद आप बिना किसी दिक्कत के ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टैटू के बारे में 5 आम मिथक
- फोटो : freepik.com
4. मिथक: टैटू उम्र के साथ भद्दे दिखने लगते हैं
सच्चाई: सही टेक्नीक से बना टैटू और नियमित स्किन केयर इसे लंबे समय तक आकर्षक बनाए रख सकती है। बहुत अधिक धूप या सही देखभाल न करने से टैटू फेड हो सकता है, लेकिन इसे टच-अप करवा कर फिर से निखारा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
टैटू के बारे में 5 सबसे बड़े भ्रम
- फोटो : freepik.com
5. मिथक: टैटू स्थायी होते हैं और हटाए नहीं जा सकते सच्चाई: आज के समय में लेजर ट्रीटमेंट से टैटू हटाना संभव है। हालांकि, यह प्रक्रिया महंगी और समय लेने वाली हो सकती है, लेकिन यह कारगर है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।