Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
tattoos for girls fashion lover brazilian women do tattoo to hide stretch marks and dark circle
{"_id":"5ffeaecb8ebc3e2e691577f1","slug":"tattoos-for-girls-fashion-lover-brazilian-women-do-tattoo-to-hide-stretch-marks-and-dark-circle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश की महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स और काले घेरों को छिपाने के लिए कर रहीं ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस देश की महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स और काले घेरों को छिपाने के लिए कर रहीं ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
stretch marks
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आंखों के आसपास दिखने वाले काले घेरे किसे अच्छे लगते हैं। इनसे निजात पाने के लिए महिलाएं बहुत सारे जतन करती हैं। महंगी क्रीम से लेकर घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन कई बार इन सारे उपायों का कुछ खास नतीजा नहीं निकलता। काले घेरे की इस समस्या से निजात पाने के लिए ब्राजील की महिलाओं ने अनोखा उपाय खोज निकाला है। जिसे जानकर जरूर हैरानी होगी।
2 of 4
dark circle
सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़कियां दर्दभरी तकनीक से गुजरती हैं। ऐसे में ब्राजील की महिलाओं ने आंखों के नीचे काले घेरे दूर करने के लिए टैटू गुदवाना शुरू किया है। ये महिलाएं आंखों के आसपास त्वचा की रंगत से मेल खाता टैटू गुदवा रही हैं। जिससे किसी को भी काले घेरें ना पता चलें। आंखों के आसपास के काले घेरों को दूर करने के लिए टैटू की तकनीक ब्राजील के ही मशहूर टैटू कलाकार रोदोल्फो तोरिज ने अपनाई। वो अपने ग्राहकों के आंखों के किनारों पर त्वचा की रंगत से मेल खाते रंग वाली स्याही को टैटू गन की मदद से छिड़कर भर देते हैं। जिससे डार्क सर्कल छिपने के साथ ही दाग-धब्बे और झुर्रियां भी नहीं नजर आती हैं।
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्ट्रेच मार्क्स भी ढंकने का है अनूठा उपाय
इससे पहले रोदोल्फो स्ट्रेच मार्क्स को ढंकने वाली तकनीक की वजह से भी सुर्खियां बटोर चुके हैं महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद और कई बार पुरुषों को वजन के घटने-बढ़ने की वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। जिसे खत्म करना लगभग नामुमकिन सा लगता है। लेकिन टैटू की मदद से रोदोल्फ इसे भी गायब कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सांकेतिक तस्वीर
रोदोल्फ एयरगन की मदद से स्ट्रेच मार्क्स की धारियों को ग्राहक की त्वचा की रंगत से मिलते हुए स्याही की मदद से भर देते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स त्वचा के रंग में घुल-मिल जाते हैं। और पता नहीं चलते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।