Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
ranveer singh spotted in weird mask while ayushmann khurrana wear newspaper print t shirt
{"_id":"5ffdb70357823600353992a6","slug":"ranveer-singh-spotted-in-weird-mask-while-ayushmann-khurrana-wear-newspaper-print-t-shirt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब एक के बाद एक बॉलीवुड के हीरो लोगों का दिखा फैशनेबल अंदाज, कपड़े देख पीट लेंगे माथा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब एक के बाद एक बॉलीवुड के हीरो लोगों का दिखा फैशनेबल अंदाज, कपड़े देख पीट लेंगे माथा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 12 Jan 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फैशनेबल दिखने की होड़ में केवल बॉलीवुड की एक्ट्रेस ही आगे नहीं रहती। बल्कि अभिनेता भी अपनी शानदार ड्रेसिंग सेंस को दिखाने में पीछे नहीं रहना चाहते। डैशिंग और हैंडसम दिखने के साथ ही कई बार इनके अजीबोगरीब लुक भी सामने आते हैं। जिसमे रणवीर सिंह का नाम सबसे ऊपर रहता है। लेकिन इसके साथ ही एक और एक्टर है जो रणवीर सिंह की ही तरह अक्सर अजीबोगरीब कपड़ों में दिख जाते हैं। जी हां आयुष्मान खुराना भी स्टाइलिंग के मामले में रणवीर सिंह को टक्कर देते हैं। इस बार जब दोनों ही मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुए तो उनके लुक गजब के थे। अब तस्वीरें देख आप ही तय करिए कि किसका लुक ज्यादा जबरदस्त है।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : instagram
मुंबई की सड़कों पर दिखें आयुष्मान खुराना टीशर्ट और जींस में थे। अब आप सोचेंगे कि टीशर्ट और जींस में ऐसा क्या खास है। तो बता दें कि आयुष्मान की टीशर्ट हूबहू किसी अखबार का पन्ना नजर आ रही थी। अंग्रेजी अखबार जैसी टीशर्ट पर ढेर सारी खबरें छपी थीं। जिन्हें आसानी से पढ़ा जा सकता है। वहीं इस अखबार के प्रिंट वाली टीशर्ट के साथ आयुष्मान ने नीली डेनिम की जींस पहन रखी थी।
3 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : instagram
वहीं बालों में बनी चोटी और काला चश्मा उन्हें कूल लुक देने के लिए काफी था। चेहरे पर मास्क लगाए उनका लुक डैपर होने के साथ ही बिल्कुल अलग था। आयुष्मान के साथ ही हमेशा की तरह ही रणवीर सिंह भी अपने हैरत में डालने वाले कपड़ों में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
दरअसल, डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुए रणवीर सिंह के कपड़ों में तो कुछ खास नही था। उन्होंने हरे रंग का मोनोक्रोम एथलिजर पहन रखा था। जिसके साथ मैचिंग के हरे रंग के जूते भी थे। जिसमें वो काफी कूल एंड कंफर्टेबल लुक में दिखे। लेकिन उनके मास्क और चश्मे को देख जरूर हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
हरे रंग की हूडी की कैप को सिर पर डाले रणवीर ने सफेद फ्रेम और काले रंग के लेंस वाला चश्मा लगा रखा था। वहीं काले रंग के मास्क पर कट का निशान बना था। जो कि चारो तरफ से तीर के निशान भी दिखा रहा था। रणवीर के इस अजीब से साइन वाले मास्क और चश्मे में उनका लुक एक बार फिर काफी फनी दिख रहा था। वहीं रणवीर अपने खास अंदाज में पोज देते दिख रहे थे। तो स्टाइल के मामले में इस बार एक्ट्रेस से ज्यादा एक्टर लोगों ने बाजी मारी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।