फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher's Day 2025: टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के आउटफिट, स्टाइलिश लुक के साथ दिखेगा सादगी भरा अंदाज

Fri, 05 Sep 2025 07:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 05 Sep 2025 07:53 AM IST
सार

Teacher's Day Special Outfit: अगर आप भी टीचर्स डे के दिन अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इस दिन कुछ खास आउटफिट पहनकर पढ़ाने जाएं। 

विज्ञापन
Teacher's Day 2025 best outfit for Teacher's Day celebration
टीचर्स डे के मौके पर पहनें इस तरह के आउटफिट, स्टाइलिश लुक के साथ दिखेगा सादगी भरा अंदाज - फोटो : Adobe stock

Teacher's Day Special Outfit: 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। ये दिन हमारे शिक्षकों को सम्मानित करने और उनके योगदान को सराहने का खास मौका होता है। इस दिन न केवल शिक्षकों का सम्मान किया जाता है, बल्कि खुद को एक सभ्य और आकर्षक लुक में प्रस्तुत करना भी जरूरी होता है।



खासतौर पर महिलाओं के लिए, जो टीचर हैं, ये दिन उनके लिए और भी खास होता है क्योंकि वे अपने स्टाइल के जरिए अपनी पर्सनैलिटी को बयां कर सकती हैं। टीचर्स डे पर पहनावा ऐसा होना चाहिए जो साफ-सुथरा, प्रोफेशनल और साथ ही स्टाइलिश भी दिखे।

अगर आप सोच रही हैं कि इस खास मौके पर क्या पहनें, तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ परफेक्ट आउटफिट ऑप्शन लेकर आए हैं, जिनसे आप इस दिन खास और आत्मविश्वासी महसूस कर सकेंगी। इन स्टाइलिश लेकिन सादगीभरे लुक्स से आपका टीचर्स डे और भी यादगार बन जाएगा।

Teacher's Day 2025 best outfit for Teacher's Day celebration
फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
फ्लोरल साड़ी

बारिश का मौसम है, ऐसे में आप टीचर्स डे के दिन ऐसी फ्लोरल साड़ी पहनकर स्कूल जा सकती हैं। इस प्रिंट की साड़ी न सिर्फ देखने में कमाल की लगती है, बल्कि ये काफी पॉजिटिव वाइब भी देती है। तो यदि आपको हल्की साड़ियां पहनना पसंद है तो इस टीचर्स डे पर अपने लिए पसंद कीजिए ऐसी ही फ्लोरल साड़ी। इस साड़ी के साथ मैचिंग की जगह अलग रंग का ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक अलग दिखे। 
Teacher's Day 2025 best outfit for Teacher's Day celebration
सूती साड़ी - फोटो : instagram
सूती साड़ी

दफ्तर से लेकर कॉलेज और स्कूल में पहनने के लिए भी कॉटन की साड़ी सबसे बेस्ट मानी जाती है। ये साड़ी काफी एलिगेंस वाला लुक देती हैं। इसके साथ अपने बालों को भी खास अंदाज में रखें, ताकि आपक लुक अच्छा भी दिखे और आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher's Day 2025 best outfit for Teacher's Day celebration
को-ऑर्ड सेट - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

कुछ आरामदायक पहनना चाहती हैं तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। बाजार में आपको इस तरह का को-ऑर्ड सेट बेहद आसानी से मिल जाएगा। इसे पहनने से लुक एकदम बॉस लेडी वाला आता है। इस तरह के आउटफिट के साथ बालों को अलग तरह से स्टाइल करें। 
विज्ञापन
Teacher's Day 2025 best outfit for Teacher's Day celebration
चिकनकारी अनारकली - फोटो : instagram
चिकनकारी अनारकली

बात जब सादगी वाले आउटफिट की हो रही है और चिकनकारी अनारकली का जिक्र न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। इस तरह का चिकनकारी अनारकली सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ बालों को खुला ही रखें। आप चाहें तो मेसी लो बन भी बना सकती है, क्योंकि एथनिक के साथ ये भी अच्छा लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed