टीवी सीरियल उतरन से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली टीना को आज भी उनके फैंस इच्छा के नाम से ही जानते हैं। टीना अपनी सहअदाकाराओं से बिल्कुल भी कम नहीं हैं, वे सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर एक ड्रेस में अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस खूब पसंद भी करते हैं। हाल ही में टीना ने ब्लैक कलर की फ्रील वाली एक ड्रेस में फोटो पोस्ट की है, जिसके बाद से उनके कमेंट सेक्शन में बाढ़ सी आ गई है। आइए देखते हैं टीना का यह अजबगजब अंदाज।
टीना दत्ता सेक्सी ब्लैक ड्रेस में लग रही हैं बेहद आकर्षक, आंखों में लगाए हैं लैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है आउटफिट
टीना ने ब्लैक कलर का फ्रील वाला वनपीस पहना है जिसमें कि वे बेहद हॉट नजर आ रही हैं। टीना ने इस फुल ब्लैक ड्रेस के साथ एक बहुत ही सुंदर नेकपीस पहना हुआ है। कानों में ईयररिंगस नहीं हैं और हाथों में नेलपेंट लगाया हुआ है। टीना इस ड्रेस में अलग-अलग पोज देकर फोटो खींचा रही हैं।
ट्रांसपरेंट हील्स हैं बेहद खास
टीना ने अपने इस खास ड्रेस को ब्लैक ट्रांसपरेंट हील्स के साथ पेयर किया हुआ है जो कि उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा है। टीना के बालों को भी बहुत खूबसूरती से सजाया है जो कि उनपर खूब जंच रहे हैं। उनके बालों का रंग बहुत अच्छा है।
टीना की यह खूबसूरत तस्वीरें नवीन ध्यानि फोटो द्वारा निकाली गई है। बालों को सजाने का काम अरबाज शेख ने किया है, टीना की ड्रेस इकी चिक से है और लेंस सॉफ्ट लेंस से लिए हैं। लोकेशन 1522इन मुंबई की है।
टीना दत्ता ने अपने कैप्शन में लिखा है कि मैं अपने शूट्स को मिस कर रही हूं, मैं तैयार होना मिस कर रही हूं पर में जानती हूं कि आज की तारीख में यह सब वर्थ है क्योंकि मैं अपने घर पर सुरक्षित हूं और आगे इन सबका आनंद वे उठा सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें अपने टैन लैग्स से प्यार है।