फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हेयरस्टाइल बनाने के मामले में है सबसे आगे, यकीन ना हो तो देख लें तस्वीरें

Thu, 18 Feb 2021 02:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
television actress divyanka tripathi dahiya unique hairstyle on point see photos
divyanka tripathi - फोटो : instagram

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। उनके फैंस लगभग हर घर में ही मिल जाएंगे। सीरियल की मदद से दिव्यांका दिलों पर राज करती हैं। लेकिन एक बात और जो दिव्यांका को खास बनाती है वो है उनका स्टाइल। ये हैं मोहब्बते फेम दिव्यांका अपने लुक्स और स्टाइल के मामले में काफी एलिगेंट है। जिसका सबूत उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीरें हैं। यहीं नहीं इन तस्वीरों में एक और खास बात दिखती है वो है दिव्यांका का हेयरस्टाइल। जो कि हर बार कपड़ों के साथ बदला हुआ नजर आता है। आसान और स्टाइलिश से हेयरस्टाइल में दिव्यांका का क्यूट लुक फैंस को दीवाना बनाता है। तो आगे की स्लाइड में देखिए दिव्यांका के खूबसूरत हेयरस्टाइल।

television actress divyanka tripathi dahiya unique hairstyle on point see photos
divyanka tripathi - फोटो : instagram

सिंपल से पर्पल कुर्ता सेट के साथ दिव्यांका की स्माइल जहां दिल चुराने के लिए काफी दिख रही है। वहीं उनका हेयरस्टाइल किसी भी लड़की को इंस्पायर कर सकता है। मिड पार्टीशन हेयर के साथ नीचे की ओर हल्का कर्ल किसी भी घर के फंक्शन के लिए परफेक्ट दिख रहा है। 

television actress divyanka tripathi dahiya unique hairstyle on point see photos
divyanka tripathi - फोटो : instagram

जब बालों को कोई स्टाइल समझ ना आए तो बस दिव्यांका की तरह बालों को बैक कॉम्ब कर पिनअप कर लें। हल्के पफ के साथ ब्लो ड्राई हेयर बिल्कुल परफेक्ट लगते हैं। मिनटों में बन जाने वाली ये हेयरस्टाइल कैरी करने के मामले में भी आगे है। दिव्यांका ने तो इस हेयरस्टाइल को शरारा सूट के साथ मैच किया है, जो कि लाजवाब दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
television actress divyanka tripathi dahiya unique hairstyle on point see photos
divyanka tripathi - फोटो : instagram

दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें ये बताने के लिए काफी हैं कि वो हेयरस्टाइल के मामले में काफी आगे हैं। फ्रंट मिड पार्टीशन ब्रेडेड के साथ पीछे की तरफ बालों में लो पोनीटेल बनाई गई है। जिसे बनाना इतना मुश्किल तो नहीं। 

विज्ञापन
television actress divyanka tripathi dahiya unique hairstyle on point see photos
divyanka tripathi - फोटो : instagram

वेस्टर्न आउटफिट के साथ अगर थोड़ा फंकी लुक चाहिए तो दिव्यांका की ये हेयरस्टाइल बिल्कुल परफेक्ट है। फ्रंट मिड पार्टीशन और चोटी बनाकर बालों को बस यूंही खुला छोड़ दें। फिर देखिए कैसे सबकी नजरें आप पर ही होंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed