{"_id":"60866f0d8ebc3e8d2901e4fe","slug":"the-kapil-sharma-show-comedian-sugandha-mishra-mehandi-ceremony-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बंधने वाली हैं शादी के बंधन में, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बंधने वाली हैं शादी के बंधन में, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा के शो में टीचर विद्यावती का रोल कर चुकी कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर मंगेतर संकेत भोसले संग तस्वीरें साझा कर फैंस को सरप्राईज कर दिया था। प्री वेडिंग शूट की इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने शादी का ऐलान किया था। वहीं अब हाथों में मेहंदी रचाए सुगंधा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
2 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जिसमे दुल्हन बनीं सुगंधा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अपने हाथों पर संकेत के नाम की मेहंदी भी सुगंधा इन तस्वीरों में दिखाते नजर आ रही हैं। वहीं हरे रंग के लहंगे के साथ चेहरे पर क्यूट सी स्माइल सुगंधा को सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
हरे रंग के लहंगे के साथ सुगंधा स्लीवलेस लहरिया एंब्रायडरी वाले ब्लाउज में रेडी हैं। जिसकी नेट की चुनरी आकर्षक लग रही है। वहीं सुगंधा ने अपने मेहंदी वाले लुक को बेहद सिंपल रखा है। कोहल आईज, न्यूड शेड लिपकलर के साथ माथे पर मांगटीका और नेकपीस उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुगंधा मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं संकेत भोसले ने मेहंदी सेरेमनी का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसमें सुगंधा अपने मेहंदी लगे हाथ दिखा रही हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर मेहंदी लगा के रखना गाना चल रहा है। सुगंधा और संकेत दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं और शादी की रस्मों का भरपूर आनंद लेते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुगंधा मिश्रा, संकेत भोसले
आपको बता दें कि सुगंधा और संकेत काफी साल से बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनके अफेयर के खबरों की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। लेकिन अब इन सब अफवाहों पर दोनों ने विराम लगा दिया है और 26 अप्रैल को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।