{"_id":"5b975c50867a557ece01da46","slug":"these-bigg-boss-contestants-makeovers-had-the-most-unbelievable-transformations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस की इन कंटेस्टेंट का मेकओवर रहा चर्चा में, एक को तो पहचानना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बिग बॉस की इन कंटेस्टेंट का मेकओवर रहा चर्चा में, एक को तो पहचानना हुआ मुश्किल
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
bigg boss contestants
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की दुनिया का भले ही बिग बॉस सबसे विवादित शो में से एक है, लेकिन इस शो ने बहुत सारे लोगों की जिंदगी भी बदल कर रख डाली है। आपको याद होगा पोर्न स्टार सनी के बारे में आज वो बॉलीवुड का जाना माना नाम है। करियर बदल देने के अलावा, बिग बॉस कंटेस्टेंट के मेकओवर भी काफी चर्चा में रहे हैं। आज हम आपको बिग बॉस के उन कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जिनका शो के बाद कमाल का मेकओवर देखने को मिला...
sapna chaudhary
बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट सपना चौधरी का मेकओवर काबिले तारीफ है। दिन पे दिन सपना में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले सूट में नजर आने वाली सपना आज एक से एक ड्रेसेस कैरी करती हैं। उन्होंने काफी वजन भी घटाया है और बहुत जल्दी वह ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
lokesh kumari
इस लिस्ट में दूसरा नाम है 'बिग बॉस 10' में नजर आईं कंटेस्टेंट लोकेश कुमारी का। शो में भले ही उनका सफर कम समय के लिए रहा हो, लेकिन उससे भी उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। वह शो में रहने से ज्यादा अपने मेकओवर को लेकर खबरों में रहीं। शो के बाद उनका मेकओवर देख हर कोई हैरान रह गया था। सोशल मीडिया में हर तरफ उनकी पहले और बाद की तस्वीरें वायरल होने लग गई थीं। उनकी तस्वीरों को देखकर साफ मालूम होता है कि शो से निकलने के बाद उन्होंने अपने वजन और ड्रेसिंग सेंस पर काफी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
jyoti kumari
बिग बॉस सीजन 11 में बिहार से आई ज्योति कुमारी भी अपने मेकओवर को लेकर काफी चर्चा में रही। शो में उन्होंने एक साधारण से लुक में एंट्री की थी लेकिन शो से बाहर होने के बाद उन्होंने खुद में बहुत सारे बदलाव कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनके बदले हुए लुक की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। आपको बता दें कि शो में लंबे बालों में नजर आने वाली ज्योति ने अपने बालों को कटवा कर शोर्ट करा लिया है। उनके लुक और स्टाइल में काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन
arshi khan
आवाम की चहेती अर्शी खान का मेकओवर भी काफी सुर्खियों में रहा था। शो से निकलते ही अर्शी के स्टाइल में जमीन आसमान का बदलाव देखने को मिला। इतना ही नहीं उन्होंने भी अपने वजन पर काम किया। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट शेयर करती हैं जिनका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।