हर लड़की का शौक होता है ढेर साऱी शॉपिंग करना। लेकिन कई मौके ऐसे आते हैं जब आपको समझ नहीं आता कि ऐसा क्या पहनें जिससे कि बिना किसी अतिरिक्त मेहनत से स्टाइलिश दिखें और शॉपिंग के लिए भी ना जाना पड़े। इसलिए जरूरी है कि आलमारी में इन कपड़ों को जरूर जगह दें। जिससे कि हर मौके पर आप स्टाइलिश नजर आएं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो कपड़ें जो हर लड़की को अपनी वॉर्डरोब में रखने चाहिए।
आज का फैशन: झटपट स्टाइलिश लुक चाहिए तो आलमारी में जरूर रखें ये कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर फटाफट स्टाइलिश लुक चाहिए तो अपनी वॉर्डरोब में क्रॉप जैकेट को जगह दें। ये जैकेट डेनिम जींस से लेकर किसी भी तरह की ड्रेस पर मैच कर सकते हैं। वहीं इस जैकेट की लेयरिंग के जरिए आप कूल एंड कंफर्ट लुक के साथ ही स्टाइलिश नजर आएंगी। वैसे आप चाहें तो मार्केट से अलग-अलग डिजाइन की जैकेट खरीद सकती हैं।
डार्क कलर की ड्रेस हर लड़की को अपनी आलमारी में रखनी चाहिए। वैसे ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनकर आप किसी भी पार्टी में खूबसूरत नजर आ सकती हैं। तो आलमारी में शार्ट लेंथ के साथ ही लांग बॉडीकॉन ब्लैक ड्रेस को जरूर जगह दें। ये विंटेज ड्रेस हर मौके पर परफेक्ट लुक देगी।
सर्दियों के मौसम में भले ही आपके पास ढेर सारे पुलोवर्स और टर्टल नेक स्वेटर हों। लेकिन आलमारी में एक स्टाइलिश और परफेक्ट कलर का कार्डिगन स्वेटर जरूर रखना चाहिए। ये आपकी हर ड्रेस के साथ मैच होगा और स्टाइलिश लुक देगा।
सर्दियों के मौसम के लिए कई सारे जैकेट और स्वेटर आते हैं। पफर जैकेट, बाइकर जैकेट और ब्लेजर हर लड़की के पास होते हैं। लेकिन अगर आप बहुत सारे जैकेट आलमारी में नहीं रखना चाहतीं तो एक ट्रेंच कोट जरूर रखें। ये विंटेज ड्रेस हर मौके पर परफेक्ट लुक देगी। बिना किसी एक्स्ट्रा एफर्ट के ट्रेंच कोट स्टाइलिश लुक देता है। इसे बूट्स के साथ पहन आप हर किसी की नजरों में आ जाएंगी।