हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वे ट्रेंडी और स्टाइलिश कपड़ो से लेकर हेयर स्टाइल तक में एक्सपेरिमेंट करती हैं। अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के फैशन स्टाइल को कॉपी करती हैं। मेकअप, स्किन केयर, आउटफिट, एक्सेसरीज, ज्वेलरी सब कुछ स्टाइलिश और फैशनेबल चाहती हैं। हालांकि अपना लुक स्टाइल करने के लिए आपको कुछ आसान से फॉलो करना होता है। सबसे पहले तो महिलाओं को ये पता होना चाहिए कि उन्हें पहनना क्या है? मौके के मुताबिक कपड़ों का चयन करें। इस बात का ख्याल रखें कि जो भी परिधान आप कैरी कर रही हैं उसमें सहज हों। अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है, वहीं वेडिंग सीजन भी आ गया है। अधिकतर लड़कियां इस मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी करती हैं। एथनिक वियर में लड़कियां कुर्ता सेट, सलवार सूट और शरारा सूट को आसानी से पहन सकती हैं। अगर आप भी किसी फंक्शन में सूट पहनने वाली हैं तो अलग लुक के लिए अपनी ईयररिंग्स के सलेक्शन पर विशेष ध्यान दें। मात्र ईयररिंग्स आपके लुक को खूबसूरत बना सकते हैं। चलिए जानते हैं अलग अलग तरह के ऐसे चार ईयररिंग्स के बारे में, जो पारंपरिक सूट लुक को बनाएंगे आकर्षक।
Fashion Tips: कुर्ता सेट में स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक के लिए पहनें ये चार तरह के ईयररिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉन्ग इयररिंग्स
इन दिनों लॉन्ग इयररिंग्स चलन में हैं। आप हैवी सूट पर लॉन्ग इयररिंग्स को पहन सकती हैं। ये पारंपरिक ड्रेस पर अच्छा लुक देते हैं। लॉन्ग ईयररिंग्स में भी कई वैरायटी आपको मिल जाएगी।
झुमकियां
झुमकियां हमेशा से ही महिलाओं का पहनी पसंद रही हैं। आप अपने पारंपरिक लुक के साथ झुमकियां पहन सकती हैं। साड़ी हो या सूट हो या फिर शरारा हो, सभी पर झुमकियां बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक देती हैं। बाजार में गोल्ड, सिल्वर और कई अन्य स्टाइल की झुमकियां आपको मिल जाएंगी।
राउंड इयररिंग्स
आज कल ड्राॅप डाउन राउंड इयररिंग्स भी ट्रेंड में हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट पर इस तरह की इयररिंग्स शानदार लगती हैं। कुर्ता सेट पर ये ईयररिंग्स पार्टी के मौके पर आपके लुक को अधिक स्टाइलिश बना सकती हैं।
डायमंड टॉप्स
सूट पर सिंपल टाॅप्स भी आकर्षक लगते हैं। आप डायमंड टॉप्स या शाॅर्ट ईयररिंग्स से भी अपने ट्रेडिशनल लुक को अधिक खूबसूरत बना सकती हैं।