फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips : ऑनलाइन खरीद रहीं हैं ब्लाउज तो रखें इन बातों का खास ध्यान

Mon, 22 May 2023 02:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 22 May 2023 02:06 PM IST
सार

 आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको ध्यान में रखकर आप परफेक्ट रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं। 

विज्ञापन
Things to Know Before Purchasing Readymade Blouse Tips in Hindi
blouse design - फोटो : instagram

Shopping Tips : आज के समय में लोग शॉपिंग के लिए बाजार जाकर घंटों परेशान होने की बजाए, घर पर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। घर के सामान लेने से लेकर किसी कार्यक्रम के लिए आउटफिट सिलेक्ट करने तक का काम आसानी से ऑनलाइन हो जाता है। अगर बात करें ऑनलाइन कपड़े खरीदने की तो वैसे तो आप आसानी से ऑनलाइन हर आउटफिट खरीद सकती हैं, पर कई कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना ट्राई किए खरीदना काफी मुश्किल होता है। इन कपड़ों में ब्लाउज शामिल होता है।



दरअसल, रेडीमेड ब्लाउज खरीदना काफी मुश्किल काम होता है। साड़ी और लहंगे के साथ पहने जाने वाले ब्लाउज काफी महंगे भी आते हैं। अगर इसकी फिटिंग और क्वालिटी ही सही नहीं होगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे, जिनको ध्यान में रखकर आप परफेक्ट रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं। 

Things to Know Before Purchasing Readymade Blouse Tips in Hindi
blouse - फोटो : istock

साइज करें पता

अगर आप ऑनलाइन ब्लाउज लेने का सोच रहीं हैं तो सबसे पहले टेलर के पास जाकर अपना सही साइज पता करें। अगर ब्लाउज परफेक्ट साइज का नहीं आएगा तो आपको या तो उसे आखिरी समय में बदलवाना पड़ेगा या फिर फिटिंग करानी पड़ेगी। 

Things to Know Before Purchasing Readymade Blouse Tips in Hindi
blouse - फोटो : instagram

ऑनलाइन हल्के वर्क को दें प्राथमिकता

अगर आप ऑनलाइन ब्लाउज खरीद रही हैं तो हल्के वर्क को ही प्राथमिकता दें। कई बार ऑनलाइन ब्लाउज जैसा दिखता है, वैसा निकलता नहीं है। ऐसे में कोशिश करें कि हैवी वर्क वाले ब्लाउज बाजार से ही लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Things to Know Before Purchasing Readymade Blouse Tips in Hindi
blouse - फोटो : instagram

फैब्रिक का रखें ध्यान

रेडीमेड ब्लाउज खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसका कपड़ा कैसा है। कपड़े के बारे में सेलर द्वारा दी गई डिटेल में सब लिखा होगा। मौसम के हिसाब से ही ब्लाउज का फैब्रिक चुनें। 

विज्ञापन
Things to Know Before Purchasing Readymade Blouse Tips in Hindi
blouse design - फोटो : instagram

पैड की क्वालिटी पर दें ध्यान

ऑनलाइन रेडीमेड ब्लाउज खरीदते वक्त ये जरूर पढ़ लें कि उसमें पैड किस तरह का लगा है। लगा भी है या नहीं। इस बारे में आपको प्रोडक्ट की डिटेल में हर बात लिखी मिल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed