{"_id":"60911f2c32efa8411f31c090","slug":"this-summer-linen-fabric-becomes-hot-trend-in-fashionable-clothes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में फैशन के साथ चाहिए सुकून तो लिनेन बन गई है लोगों की पहली पसंद","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
गर्मियों में फैशन के साथ चाहिए सुकून तो लिनेन बन गई है लोगों की पहली पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 04 May 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम में हर किसी को ऐसे कपड़ों की तलाश रहती है जो ब्रीदेबल हों और सुकून पहुंचाएं। ऐसे में अपनी वॉर्डरोब में लिनने के कपड़ों को जगह दें। ये स्टाइलिश दिखने के साथ ही आराम के मामले में भी कॉटन से ज्यादा अच्छा होता है। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि लिनेन के कपड़े में स्टाइल कम हो जाएगा तो इन बातों का ध्यान रखें। फिर देखिए कैसे कंफर्ट और स्टाइल एक साथ देखने को मिलेगी।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
लिनेन के कपड़ों की सबसे बड़ी खासियत और कमी होती है कि इनमे सिकुड़न बहुत जल्दी पड़ जाती है। लेकिन लिनेन पहनने के शौकीन हैं तो आप भली प्रकार जानते होंगे कि लिनेन की रिंकल भी स्टाइल में ही आती है। लिनेन के कपड़ों को धोकर प्रेस कर रखें। जिससे कि जरूरत से ज्यादा रिंकल आपको परेशान ना करें।
अगर आप लड़के हैं तो शर्ट या टीशर्ट लिनेन की रख सकते हैं। इसे डेमिन जींस या पैंट्स के साथ मैच कर पहन सकते हैं। वहीं महिलाएं चाहें तो लिनेन के टॉप या टीशर्ट का चुनाव कर सकती हैं। इसके साथ लिनेन के कुर्ते भी स्टाइल को बढ़ावा देंगे। गर्मी के मौसम में स्कर्ट के साथ लिनेन के टॉप स्टाइलिश लुक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pink shirt
- फोटो : istock
लिनेन के कपड़े लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये बॉक्स शेप में ना हों। बेहद सावधानी के साथ लिनेन के कपड़ों का चुनाव किया जाना चाहिए। जिसकी फॉल अच्छी हो और वो परफेक्ट लुक दे।
विज्ञापन
5 of 5
shirt
आजकल लोग फॉर्मल्स के साथ पार्टीवियर के रूप में भी लिनेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। पॉलिश्ड लिनेन के बने ब्लेजर, शर्ट या ए लाइन ड्रेसेज लुक को बढ़ावा देने के लिए काफी होती हैं। हां लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि कंफर्ट के चक्कर में लिनेन की पैंट का चुनाव ऑफिस के लिए ना कर लें। नहीं तो काम के आखिरी घंटों तक वो इतना सिकुड़ जाएंगे कि देखने में अनप्रोफेशनल लगने लगेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।