{"_id":"66bb13f9b26f550fe60a89ae","slug":"tips-for-independence-day-special-look-for-office-independence-day-2024-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day Special Look: दफ्तर में है स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन तो ऐसे हों तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Independence Day Special Look: दफ्तर में है स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन तो ऐसे हों तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
अगर आपके दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन हो रहा है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों। ताकि आपके लुक से देशभक्ति की झलक दिखे।
विज्ञापन
1 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Independence Day Special Look: अगस्त का महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस महीने कई त्योहार आते हैं, जिन्हें हम भारतीय धूमधाम से मनाते हैं। त्योहारों के साथ-साथ अगस्त में देश की आजादी का पर्व यानी कि स्वतंत्रता दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन के लिए हर कोई कई-कई दिन पहले से तैयार होता है।
खासतौर पर बच्चे इस दिन स्कूल जाने के लिए काफी उत्साहित होते हैं, क्योंकि इस दिन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। स्कूलों के साथ-साथ दफ्तरों में भी स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। सरकारी से लेकर प्राइवेट दफ्तर भी इस दिन तिरंगे के रंगों में रंगे होते हैं।
अगर आपके दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन हो रहा है तो कुछ बातों का ध्यान रखकर तैयार हों, ताकि आपके लुक से देशभक्ति की झलक दिखे। यहां हम आपको महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी स्वतंत्रता दिवस के लिए कुछ आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं।
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता-पायजामा लगेगा बेस्ट
स्वतंत्रता दिवस के लिए सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा सबसे बेस्ट विकल्प है। ये रंग तिरंगे के रंगों में बेहद खास होता है। सफेद कुर्ता-पायजामा हर किसी के पास मिल भी जाता है। ऐसे में आप इसका चयन करके अपने लुक को अलग बनाएं। इस कुर्ते के साथ तिरंगे वाला ब्रोच लगाना न भूलें।
3 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
सफेद पैंट-शर्ट रहेगी आरामदायक
अगर कुर्ता और पायजामा नहीं पहनना चाहते तो सफेद रंग की पैंट और शर्ट आपके लिए एक बेहतर विकल्प रहेगी। ऐसी लूज फिट वाली पैंट और सफेद शर्ट आपके लुक को स्टाइलिश बनाने का काम भी करेगी। ऐसे में बिना कुछ सोचे इसका चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
केसरिया रंग का कुर्ता पहनें
आप चाहें तो केसरिया रंग के कुर्ते का चयन भी कर सकते हैं। भारतीय तिरंगे में केसरिया रंग, देश की शक्ति और साहस का प्रतीक है। ऐसे में आप केसरिया रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामा पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश बनाएं।
विज्ञापन
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2024
- फोटो : instagram
तिरंगा के रंगों वाला सूट है बेहतर
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर आप तिरंगे के रंगों वाला सूट पहन सकती हैं। इसके लिए सफेद कुर्ता और हरी पायजामी के साथ केसरिया रंग का दुपट्टा कैरी करें। इस लुक के साथ हाथों में तिरंगे के रंगों वाली चूड़ियां पहनकर अपने लुक को खूबसूरत बनाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।