{"_id":"6773a2c939a82a4fb60f6125","slug":"tips-for-new-year-party-2025-bag-essentials-for-women-in-hindi-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For New Year Party: पार्टी में जाने वाली हर लड़की को अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए ये पांच चीजें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Tips For New Year Party: पार्टी में जाने वाली हर लड़की को अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए ये पांच चीजें
Tips For New Year Party: आज 1 जनवरी के दिन नया साल शुरू हो गया है। इसी के चलते आज के दिन हर कोई कहीं न कहीं पार्टी करने जा रही रहा होगा। पार्टी का जिक्र होते ही जहां एक तरफ पुरुष डांस और खाने के बारे में सोचते हैं, वहीं महिलाएं अपने लुक के बारे में सोचती हैं।
यदि आपको भी कहीं पार्टी में जाना है, तो आपने अपना लुक तो प्लान कर ही लिया होगा। इसके बाद आपको पार्टी में जाने से पहले अपना बैग तैयार करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हे अपने बैग में अवश्य रख लें। ये चीजें हर महिला के लुक को इंप्रेसिव बनाने में मदद करती हैं।
2 of 6
लिपस्टिक या लिप बाम
- फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक या लिप बाम
भले ही आप कितनी भी अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक लगाकर पार्टी में जा रही हैं, बावजूद इसके लिपस्टिक को अपने बैग में अवश्य रखें। कई बार ऐसा होता है कि लिपस्टिक खाने-पीने की वजह से खराब हो जाती है। ऐसे में पार्टी में लंबे समय तक खूबसूरत लुक बनाए रखने के लिए आपके बैग में लिपस्टिक या लिप बाम जरूरी है।
3 of 6
मिनी परफ्यूम
- फोटो : Adobe stock
मिनी परफ्यूम
पार्टी में हर कोई खूब और जमकर डांस करता है। ऐसे में पसीना आने लगता है। इसलिए आपके पास बैग में परफ्यूम अवश्य होना चाहिए। अपने बैग में एक मिनी परफ्यूम या डियो रखें और समय-समय के बीच उसका इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हैंड क्रीम
- फोटो : Adobe stock
हैंड क्रीम
सर्दी का मौसम है, ऐसे में हाथ काफी ड्राई हो जाते हैं। इसलिए हाथों को मुलायम रखने और उसमें नमी बनाए रखने के लिए एक छोटी सी हैंड क्रीम रखें। कुछ-कुछ देर के अंतराल पर हैंड क्रीम का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि हाथ धोने के बाद इसका इस्तेमाल अवश्य करें।
विज्ञापन
5 of 6
रबर बैंड
- फोटो : Adobe stock
रबर बैंड
कई बार ऐसा होता है कि डांस करते-करते हेयर स्टाइल खराब होने लगती है। खुले बाल भी उलझने लगते हैं। ऐसे में अगर बालों में गड़बड़ी हो जाए तो कुछ हेयर क्लिप्स या रबर बैंड रखना अच्छा रहेगा। बैंड नहीं लगाना है तो एक छोटे क्लेचर को अपने बैग में रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।