फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Book Makeup Artist: मेकअप आर्टिस्ट बुक करने की सोच रही हैं? ये 5 बातें नहीं पूछीं तो पछताएंगी

Mon, 04 Aug 2025 01:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Aug 2025 01:55 PM IST
सार

Tips To Book Makeup Artist: यदि आपको किसी इवेंट के लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करना है तो बुक करने से पहले उनसे पांच अहम सवाल अवश्य पूछें। इन सवालों की वजह से आपका लुक बिगड़ने से बच सकता है। 

विज्ञापन
tips to book parlour for makeup in hindi makeup artist book karte time dhyan rakhein ye batein
पार्लर बुक करना है तो पूछें ये 5 सवाल, वरना लुक तो बिगड़ेगा ही और पैसे भी होंगे बर्बाद - फोटो : Adobe stock

Tips To Book Makeup Artist: वो कहते हैं न कि मेकअप सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का जरिया नहीं है, ये एक ऐसी कला है, जिससे महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। पर, अगर यही मेकअप गलत तरह से किया जाए तो इससे न सिर्फ आपका लुक बिगड़ सकता है। बल्कि खराब मेकअप आपकी स्किन को भी डैमेज कर सकता है।



तो अगर आप अपने लिए मेकअप आर्टिस्ट बुक करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। दरअसल, मेकअप आर्टिस्ट को बुक करते समय उनसे पांच अहम सवाल अवश्य पूछें। यही सवाल आपके सिंपल मेकअप को क्लासी और खूबसूरत बनाएगा। 

tips to book parlour for makeup in hindi makeup artist book karte time dhyan rakhein ye batein
पहला सवाल - फोटो : Adobe stock
पहला सवाल

मेकअप आर्टिस्ट बुक कर रही हैं तो पहले पहले उनसे पूछें कि वो मेकअप प्रोडक्ट कौन से इस्तेमाल करती हैं। कई बार मेकअप आर्टिस्ट सस्ते और डुप्लीकेट मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, जिस कारण आपकी स्किन पर एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सबसे पहले उनसे ये जान लें कि वो कौन सी कंपनी के मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। 

 
tips to book parlour for makeup in hindi makeup artist book karte time dhyan rakhein ye batein
दूसरा सवाल - फोटो : Adobe stock
दूसरा सवाल

अपने मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने से पहले जान लें कि आपके पास किस तरह के सर्टिफाइड स्टाफ हैं?  अगर स्टाफ सर्टिफाइड नहीं होगा, तो हो सकता है आपका अनुभव खराब हो। स्टाफ के साथ-साथ मेकअप आर्टिस्ट के अनुभव और क्वालिफिकेशन जानना जरूरी है, ताकि आपकी स्किन सुरक्षित रहे। ऐसा न करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
tips to book parlour for makeup in hindi makeup artist book karte time dhyan rakhein ye batein
तीसरा सवाल - फोटो : Adobe stock
तीसरा सवाल

अपने लिए मेकअप आर्टिस्टको बुक करने से पहले पूछें कि क्या उनके पास पहले के क्लाइंट का फीडबैक उपलब्ध है ? अगर हां तो उन्हें देखें। पहले के क्लाइंट के मेकअप की तस्वीरों और वीडियो को ध्यान से देखें। यदि मेकअप आर्टिस्ट का कोई सोशल मीडिया पेज हो तो वहां भी उनका रिव्यू देखें। ताकि आपका लुक बिगड़ने से बच जाए। 

 
विज्ञापन
tips to book parlour for makeup in hindi makeup artist book karte time dhyan rakhein ye batein
चौथा सवाल - फोटो : Adobe stock
चौथा सवाल

मेकअप आर्टिस्ट को बुक करने से पहले पूछ लें कि उनके यहां हाइजीन और सैनिटाइजेशन के क्या स्टैंडर्ड हैं? ये जानना बेहद जरूरी है कि जिन मेकअप टूल्स का इस्तेमाल वो आपके मेकअप में इस्तेमाल करने वाली हैं, वो साफ हैं या नहीं। ध्यान रखें कि साफ-सफाई में लापरवाही से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed