दिवाली आने वाली है। घर, वार्डरोब की साफ सफाई की जाने लगी होगी। ऐसे में वार्डरोब से कई ऐसी साड़ियां निकल रहीं होंगी, जो नई हैं और आपने अधिक पहनी भी नहीं। दिवाली के पांच दिन के उत्सव में नई साड़ी खरीदने से बेहतर होगा कि आप इन्हीं साड़ियों से खुद को तैयार करें। सिल्क और बनारसी जैसी साड़ियां काफी महंगी होती हैं, लेकिन इन दिनों उनका ट्रेंड वापस आ गया है तो आप अपनी बनारसी साड़ी को भी वार्डरोब से बाहर निकाल सकती हैं और इस दिवाली में बनारसी साड़ी में पारंपरिक लुक में तैयार हो सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपका लुक क्लासी और राॅयल लगता है लेकिन अधिकतर महिलाएं चाह कर भी बनारसी साड़ी ज्यादा नहीं पहन पातीं। इसकी वजह होती है महंगी बनारसी साड़ियों के खराब होने का डर होना। ऐसे में अगर आपके पास भी बनारसी साड़ी हैं तो उसके रखरखाव और साफ करने के तरीकों के बारे में जरूर जान लें।
Fashion Tips: सालों तक नई दिखेगी आपकी बनारसी साड़ी, धोते समय रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारसी साड़ी धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
बनारसी साड़ी को साफ करते समय छोटी सी गलती से भी आपकी साड़ी खराब हो सकती है। अपनी बनारसी साड़ी को सालों तक नई जैसी रखने के लिए इन बातों को ध्यान रखें।
बनारसी साड़ी धोने का तरीका
बनारसी साड़ी को वैसे तो ड्राई क्लीन करवाया जाता है, लेकिन अगर आप घर पर ही बनारसी साड़ी धो रही हैं तो हल्के साबुन या डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। हार्ड साबुन से आपकी बनारसी साड़ी का कपड़ा खराब हो जाता है। हल्के साबुन का घोल बनाकर उससे साड़ी को धोना चाहिए।
साड़ी धोने के लिए इस्तेमाल करें ठंडा पानी
बनारसी साड़ी को धोने के लिए हमेशा ठंडे पानी का उपयोग करें। गर्म पानी से साड़ी का कपड़ा खराब हो सकता है। ठंडे पानी से बनारसी साड़ी धोने से उसका रंग भी नहीं उतरता है और कपड़ा साफ भी हो जाता है।
बनारसी साड़ी पर लगे दाग हटाने का तरीका
अगर आपकी बनारसी साड़ी में कोई दाग लग गया है तो उसे हटाने के लिए कभी भी हार्ड वाॅशिंग पाउडर या प्रोटीन स्टेम रिमूवर का इस्तेमाल न करें। न ही डिटर्जेंट में साड़ी को भिगोकर रखें। ऐसा करने से भले ही साड़ी का दाग साफ हो जाए, लेकिन साड़ी का रंग भी फेड हो जाता है। दाग निकालने के लिए प्रोटीन स्टेन रिमूवर को केवल दाग वाली जगह पर डालें और साफ कर लें।
साड़ी को रगड़ कर न धोएं
अक्सर महिलाएं बनारसी साड़ी को अन्य कपड़ों की तरह ही ब्रश से रगड़ कर धो देती हैं। हालांकि बनारसी साड़ी को साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल कभी न करें। इससे साड़ी फट सकती है। हल्के हाथों से साड़ी को रगड़कर धोएं।
साड़ी को वॉशिंग मशीन में न धोएं
बनारसी साड़ी को वाॅशिंग मशीन में कभी न धोएं। हाथों से ही हल्का रंगड़ कर साड़ी धोना चाहिए।