Fashion Tips: उम्र से कम दिखेंगी अगर इस तरह से पहनेंगी कपड़ा, रखें इन बातों का ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप स्टाइलिश दिखने के लिए ओवरसाइज टीशर्ट और ड्रेस वगैरह को पहनती हैं। तो कई बार सही स्टाइलिंग ना होने की वजह से ये आपको और भी ज्यादा उम्रदराज दिखा सकता है। इसलिए ओवरसाइज टीशर्ट को पहनते समय ध्यान रखें कि इसके साथ फिटेड जींस पहनें। या फिर अगर आप बैगी जींस या फिर स्किनी जींस के साथ पहन रही हैं। तो हमेशा टीशर्ट को आगे की तरफ से टक करके या फिर फोल्ड करके पहनें। साथ में हील्स या फिर स्नीकर को मैच करें। ये आपको परफेक्ट लुक देगा।
अगर खुद को यंगर दिखाना चाहती हैं तो हमेशा छोटे प्रिंट की ड्रेस को पहनें। बड़े प्रिंट की ड्रेस से सारा ध्यान ड्रेस पर ही होता है। वहीं लांग की बजाय शार्ट ड्रेस को अपने लिए चुनें। जिसमे कमर के पास से फिटिंग हो। ऐसी ड्रेस पहनकर आप काफी यंग दिख सकती हैं।
अगर आप हमेशा यंग दिखने के चक्कर में ब्लैक कलर पहनती हैं। तो एक दो बार के बाद आपका लुक बोरिंग दिखने लगेगा। भले ही ब्लैक कलर आपके ऊपर अच्छा लगता हो। इसलिए अपनी वॉर्डोरोब में कलरफुल जिसमे वाइब्रेंट कलर शामिल हो, को रखें। अगर ब्लैक पहनना चाहती हैं तो साथ में मेकअप को लाउड रखें। जिसमे सुर्ख लाल लिपस्टिक शामिल हो। इससे आप इंस्टेंट यंग दिखेंगी।