गर्मियों का सीजन आते ही हर कोई कंफर्टेबल कपड़े चाहता है। जिससे कि दिक्कत ना हो। खासतौर पर लड़कियों के लिए क्योंकि वो स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं। लेकिन अगर जींस पहनना गर्मियों में आपके बस की बात नहीं है तो परेशान ना हो। इस डिजाइन के पैंट्स पहनकर आप जरूर स्टाइलिश नजर आएंगी। तो चलिए जानें वो कौन से डिजाइन के पैंट्स हैं जो आपको परफेक्ट लुक देंगे और गर्मी से भी बचाएंगे।
आज का फैशन: गर्मियों में जींस पहनने से होती है उलझन तो ट्राई करें ये पैंट्स, दिखेंगी स्टाइलिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के मौसम में लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। इसलिए कंफर्टेबल कपड़ों की तलाश लड़कियों को होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन सारी डिजाइन की पैंट्स को अपनी आलमारी में रख सकती हैं। ये गर्मियों के मौसम में काफी आरामदायक होती हैं पहनने के लिए।
इन दिनों पलाजो पैंट्स काफी ज्यादा चलन में है। ये ना केवल कुर्ते के साथ बेस्ट लुक देते हैं। बल्कि इसे आप शर्ट से लेकर टीशर्ट और क्रॉप टॉप के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। सबसे खास बात कि इन पलाजो पैंट्स को आप पार्टी से लेकर कैजुअल और फॉर्मल हर तरह से पहन सकती हैं।
आजकल प्रिंट वाले पैंट्स का चलन एक बार फिर से शुरु हो गया है। बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रिंटेड पैंट्स पहने दिख चुकी हैं। गर्मी के मौसम में कूल कलर और फ्लोरल प्रिंट के पैंट्स काफी ट्रेंडी लुक देंगे। आप इन पैंट्स को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
आप जींस की बजाय ट्राउजर्स को भी अपने कपड़ों में शामिल कर सकती हैं। इन दिनों चौड़े डिजाइन के ट्राउजर चलन में हैं। इन्हें आप टॉप्स के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं ये फॉर्मल लुक में भी जंचेगे। आप इसे शार्ट कुर्ते के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ये ध्यान रखें कि वाइड लेग ट्राउजर्स के साथ हमेशा हील्स वाले फुटवियर ही पहनें।