फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: साड़ी या लहंगे के साथ पहन रहीं बेल्ट तो ना करें ये गलतियां, लुक हो जाएगा खराब

Fri, 08 Jul 2022 12:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Jul 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
Today's Fashion Tips Mistakes To Avoid While Wearing Belt On Saree And Lehenga News In Hindi
vidya balan - फोटो : instagram

बेल्ट का फैशन तो हमेशा रहता है। लेकिन इन दिनों ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ बेल्ट लगाने का जबरदस्त ट्रेंड है। साड़ी से लेकर लहंगे और गाउन के साथ भी एक्ट्रेस बेल्ट लगाए दिख जाती हैं। तो अगर आप अपने देसी लुक में बेल्ट के साथ ट्रेंडी ट्विस्ट देना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि गलत तरीके से बेल्ट लगाने से पूरा लुक खराब हो जाता है।

Today's Fashion Tips Mistakes To Avoid While Wearing Belt On Saree And Lehenga News In Hindi
nora fatehi - फोटो : instagram
साड़ी के साथ बेल्ट

साड़ी के साथ बेल्ट का फैशन काफी ज्यादा है। कई सारी एक्ट्रेस इस लुक में नजर आ चुकी हैं। अगर आप साड़ी के साथ बेल्ट लगाना चाहती हैं तो इस बात का ध्यान रखें बेल्ट कमर के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ये काफी टाइट हो। जिससे कि खिसक कर नीचे कमर पर ना आ जाए। 

Today's Fashion Tips Mistakes To Avoid While Wearing Belt On Saree And Lehenga News In Hindi
vidya balan - फोटो : instagram
साड़ी हो कैसी

अगर आप साड़ी के साथ बेल्ट लगा रही हैं तो हल्के फैब्रिक की साड़ी को खुले पल्लू के साथ बेल्ट को लगा सकती हैं। लेकिन अगर सिल्क की हैवी साड़ी के साथ बेल्ट लगा रही हैं तो इसे शोल्डर पर प्लीट्स बनाकर उसके साथ ही बेल्ट को लगाएं। नहीं तो पूरा लुक मेस दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today's Fashion Tips Mistakes To Avoid While Wearing Belt On Saree And Lehenga News In Hindi
ankita lokhande - फोटो : instagram/glamouralert
लहंगे के साथ बेल्ट

वहीं अगर आप लहंगे के साथ बेल्ट लगाने की सोच रही हैं तो हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे के साथ मैचिंग की एंब्रायडरी वाली बेल्ट को ही पहनें। वहीं अगर आपने प्लेन लुक वाले लहंगे को चुना है तो लेदर या फिर मैटेलिक बकल की बेल्ट को लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
Today's Fashion Tips Mistakes To Avoid While Wearing Belt On Saree And Lehenga News In Hindi
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif

लहंगे पर बेल्ट लगानी हो तो बिल्कुल कमर पर बेल्ट को लगाएं। जिससे कि पूरा लुक खूबसूरत दिखे। कमर के ऊपरी हिस्से पर बेल्ट लगाने से वो कमरबंद के जैसी दिखेगी। लहंगे के साथ बेल्ट लगा रही हैं तो प्रिंट वाले लहंगे के साथ लेदर की बेल्ट खूबसूरत दिखेगी तो वहीं इस तरह की बेल्ट प्लेन दुपट्टे के साथ भी जंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed