फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: साधारण सी दिखने वाली प्रिंटेड साड़ी में दिखेंगी स्टाइलिश, बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक को करें कॉपी

Sat, 09 Jul 2022 01:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Jul 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Ways To Wear Simple Printed Saree Like Bollywood Actress To Look Stylish 
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : Instagram

Fashion Tips: स्टाइलिश और फैशनेबल दिखने के लिए महंगे और डिजाइनर कपड़ों की जरूरत नहीं होती। आप अपने वाॅर्डरोब में रखे साधारण कपड़ों में भी स्टाइलिश दिख सकती हैं। इसके लिए आप बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के स्टाइल और फैशन ट्रेंड को काॅपी कर सकती हैं। भारत में अधिकतर महिलाएं साड़ी पहनती हैं। ये हमारी संस्कृति का हिस्सा तो है ही साथ ही स्टाइल के मामले में भी हर मौके के लिए परफेक्ट आउटफिट भी है। ऑफिस से लेकर किसी पार्टी, शादी समारोह से लेकर किसी मीटिंग तक में आप साड़ी को कैरी कर सकती हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में आप अगर किसी खास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो अपनी रोजाना की हल्की और कंफर्टेबल साड़ी चाहकर भी नहीं पहन सकते। क्योंकि अधिकतर महिलाओं को लगता है कि हल्की और प्रिंटेड साड़ी शादी-समारोह के मौके पर फीका और साधारण सा लुक देती है। लेकिन बाॅलीवुड अभिनेत्रियां कई मौकों पर प्रिंटेड साड़ी में नजर आ जाती हैं। साधारण सी दिखने वाली प्रिंटेड साड़ी में अगर अभिनेत्रियां स्टाइलिश दिख सकती हैं, तो उनके लुक को काॅपी करके आप भी फैशनेबल और खूबसूरत दिख सकती हैं। जानिए साधारण प्रिंटेड साड़ी में स्टाइलिश दिखने के फैशन टिप्स।  

Today’s Fashion Tips Ways To Wear Simple Printed Saree Like Bollywood Actress To Look Stylish 
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : Instagram/realhinakhan

प्रिंटेड साड़ी संग स्टाइलिश ब्लाउज

साधारण दिखने वाली प्रिंटेड साड़ी में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। हिना खान की इस साड़ी लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हिना अक्सर अपने लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। इस तस्वीर में भी देख सकते हैं कि हिना ने जॉर्जेट की साधारण सी साड़ी पहनी है। ब्लैक एंड व्हाइट रंग की टाई-डाई साड़ी में चेक और ब्लाॅक्स बने हुए हैं। साड़ी को कैरी करने के तरीके से लुक को अधिक आकर्षक बनाया गया है। हिना ने मैचिंग ब्लैक एंड व्हाइट पेपलम ब्लाउज को प्रिंटेड साड़ी के साथ पेयर किया है। ब्लाउज में जरदोजी की कढ़ाई की गई है। ब्लाउज के चोली वाले भाग में कढ़ाई है और नीचे से फ्रंट स्लिट डिजाइन दी गई है। वी नेकलाइन और हाफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन हिना के लुक को बहुत प्रभावी बना रहा है।

 

Today’s Fashion Tips Ways To Wear Simple Printed Saree Like Bollywood Actress To Look Stylish 
प्रिंटेड साड़ी - फोटो : instagram/janhvikapoor

जान्हवी कपूर का प्रिंटेड साड़ी लुक

जान्हवी कपूर को भी कई बार साड़ी लुक में देखा जा चुका है। उनकी प्रिंटेड साड़ी आम महिलाओं के वॉर्डरोब में रखीं साधारण साड़ियों जैसी ही होती हैं। लेकिन साड़ी को कैरी करने के तरीके से जान्हवी अपने लुक को स्टाइल करती हैं। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट आउटफिट का ट्रेंड है। आप साड़ी में भी फ्लोरल प्रिंट को अपना सकती हैं। जान्हवी कपूर की इस साड़ी की तरह की अगर आपके पास भी कोई फ्लोरल प्रिंट साड़ी हो तो उसे कैरी करने का तरीका भी जान लें। जान्हवी की इस सफेद शीयर ऑर्गेंजा साड़ी पर लाल, गुलाबी और पीले रंग के गुलाब के प्रिंट है। साड़ी पर सिल्वर पट्टी बॉर्डर दिया गया है। जान्हवी ने अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश और ग्लैमरस टच देने के लिए स्लीवलेस व्हाइट ब्लाउज पेयर किया है। डीप नेकलाइन ब्लाउज में जान्हवी ने अपने पल्लू को खुला छोड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Ways To Wear Simple Printed Saree Like Bollywood Actress To Look Stylish 
साड़ी पिन अप करने के टिप्स - फोटो : instagram/aslisona

सोनाक्षी सिन्हा का प्रिंटेड साड़ी लुक 

सोनाक्षी सिन्हा का फैशन सेंस गजब का है। अपनी पहली ही फिल्म में वह साधारण से कपड़ों में नजर आईं थीं। प्रिंटेड कुर्ते और साड़ी को कैरी करने का तरीका उन्हें बखूबी पता है। सोनाक्षी ने यहां ब्लॉक प्रिंट की नीले रंग की साधारण सी साड़ी कैरी की है। साड़ी के पल्लू को साधारण तरीके से प्लीट्स बनाकर पिनअप किया गया है। सोनाक्षी ने फुल स्लीव्स का मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है, जिसमें हार्ट नेकलाइन शेप दिया गया है। सोनाक्षी का यह लुक ऑफिस मीटिंग और पार्टी दोनों के लिए बेस्ट है।


 

विज्ञापन
Today’s Fashion Tips Ways To Wear Simple Printed Saree Like Bollywood Actress To Look Stylish 
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी राॅय का साड़ी लुक

मौनी की इस साड़ी में उनका पारंपरिक लुक नजर आ रहा है। मौनी ने डार्क मरून शेड की साड़ी पहनी है। जिस पर गोल्डन कलर के फ्लोरल मोटिफ्स बने हैं। इस प्रिंटेड साड़ी को मौनी का स्ट्रैपी ब्लाउज डिजाइन माॅर्डन टच दे रहा है। साड़ी में मौनी बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी आप किसी भी फैमिली फंक्शन में कैरी करके स्टाइलिश और परंपरागत लुक अपना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed