फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: कमर के पास इस तरह से बांधे साड़ी, पेट दिखेगा पतला

Wed, 30 Mar 2022 12:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Today’s Fashion Try This Trick To Tie A Saree For Slim Looking
साड़ी बांधने का तरीका - फोटो : instagram

साड़ी पहनने पर कई दफा पेट मोटा और उभरा हुआ दिखता है। जिससे पूरा लुक खराब हो जाता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में कॉटन की या फिर किसी भारी फैब्रिक की साड़ी पहनी जाए। ऐसे में साड़ी बांधने की कुछ ट्रिक आपके काम आ सकती है। इन दिनों ट्रेंड में ऑर्गेंजा, क्रेप, टसर सिल्क जैसी साड़ियां चल रही हैं। लेकिन इन सब साड़ी को केवल स्लिम फिगर वाली महिलाएं ही अच्छे तरीके से पहन पाती हैं। अगर आपके कमर के पास फैट ज्यादा है और इन फैब्रिक की साड़ी पहनना चाहती हैं। इन ट्रिक्स को ट्राई करें। तो चलिए जानें क्या हैं वो साड़ी बांधने के ट्रिक्स।

Today’s Fashion Try This Trick To Tie A Saree For Slim Looking
साड़ी बांधने का तरीका - फोटो : instagram

जब भी साड़ी बांधने की कोशिश करें तो इस बात का ध्यान रखें कि सारी प्लीट्स लगभग एक बराबर हों। जिससे कि प्लीट्स की वजह से फूलापन ना दिखे। अगर प्लीट्स छोटी-बड़ी या फिर आगे पीछे होगी तो फिर वो फूली हुई दिखेगी। साथ ही आपको पिन लगाकर इन्हें संभालना पड़ेगा। इसलिए प्लीट्स को सही तरीके से एक बराबर बनाए और पिन का प्रयोग ना करें। 

Today’s Fashion Try This Trick To Tie A Saree For Slim Looking
साड़ी बांधने का तरीका - फोटो : instagram/balanvidya

प्लीट्स बनाने के बाद बचे हुए कपड़े को पहले अच्छी तरीके से पेटीकोट के अंदर टक करने के बाद प्लीट्स को टक करना है। अक्सर महिलाएं यहीं पर गलती करती हैं। वो पहले प्लीट्स को टक कर लेती हैं। इसके बाद बचे हुए कपड़े को ऐसे ही पेटिकोट के अंदर टक करती हैं। जिससे पूरी प्लीट्स का लुक खऱाब हो जाता है। इसलिए बचे कपड़े को बड़ी ही सफाई के साथ टक करें और आखिरी में सारी प्लीट्स को टक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today’s Fashion Try This Trick To Tie A Saree For Slim Looking
साड़ी बांधने का तरीका - फोटो : Instragram/mohinifashionaccessories

पेट को पतला दिखाना है तो साड़ी की प्लीट्स को पेटिकोट के अंदर टक करने के बाद हिप एरिया के पास साड़ी की सिकुड़न को अच्छी तरीके से प्लीट्स की तरह सेट करना है। जिससे कि साड़ी फूली हुई ना दिखे। साथ ही ये छोटी सी ट्रिक आपके हिप एरिया को पतला और सेट दिखाने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
Today’s Fashion Try This Trick To Tie A Saree For Slim Looking
साड़ी बांधने का तरीका - फोटो : Instagram/realhinakhan

सबसे आखिरी में पल्लू को मैनेज करना है। किसी भी फैब्रिक की साड़ी हो इसमे पिन लगाना बेहद जरूरी है। इसलिए साड़ी को 45 डिग्री पर झुकाकर पल्लू बनाएं और कंधे से थोड़ा सा नीचे खिसकाकर पिन लगाएं। इससे पल्लू अच्छी तरीके से सेट रहेगा और आप स्लिम लुक में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed