नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से हर किसी को दीवाना बनाने के साथ ही अपनी फैशन च्वॉइस से भी हैरान करती हैं। नोरा किसी कैजुअल मीटिंग के लिेए निकलीं हो या फिर एयरपोर्ट पर हों। हर बार वो अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। बोल्ड और रीविलिंग कपड़ों में तो गजब ढाती ही हैं। जब वो साड़ी पहन देसी लुक में आती हैं तो उनका अंदाज देखने लायक होता है। नोरा ने साड़ी पहन कई मौकों पर अपने लुक से लोगों को फैन बनाया है। इस वेडिंग सीजन अगर आप शानदार लुक की चाहत रखती हैं। तो नोरा फतेही के इन साड़ी लुक से जरूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। हेयरस्टाइल से लेकर एक्सेसरीज तक नोरा साड़ी में गजब ढाती दिखीं। जिसे कोई भी आम लड़की चाहे तो कॉपी कर सकती है। तो चलिए देखें नोरा के बेहतरीन साड़ी लुक्स।
आज का फैशन: नोरा फतेही की इन साड़ी लुक्स से लें टिप्स, और दिखें सबसे खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों शिमर वाली साड़ी का चलन काफी ज्यादा है। सितारों से सजी साड़ी पहन कोई भी लड़की खूबसूरत दिख सकती है। अगर आप शिमर वाली साड़ी की तलाश में हैं तो नोरा के इस पिंक साड़ी के लुक को कॉपी करें। नोरा ने इस पिंक कलर की सितारों से सजी साड़ी के साथ पिंक सिल्वर स्ट्रैपी ब्लाउज पहन रखा है। जिसे आप ट्राई कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देगा। इस साड़ी के साथ नोरा ने मिनमम मेकअप और बालों को वेवी कर्ल किया था। जिसे आप आसानी से कॉपी कर सकती हैं।
सिल्क की साड़ी हर किसी पर फबती है। अगर इस वेडिंग सीजन हटके लुक चाहती हैं तो सिल्क की साड़ी को पहनें। नोरा फतेही ने लाइट ग्रीन कलर की सिल्क की साड़ी को काफी खूबसूरती के साथ स्टाइल किया है। मोतियों के लेयर्ड नेकलेस के साथ ये काफी खूबसूरत लग रहा है। आप चाहें तो इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।
नोरा फतेही ना केवल बोल्ड कपड़ों में शानदार लगती हैं। बल्कि उनके साड़ी वाले लुक भी लाजवाब हैं। इस आइवरी शेड की चिकनकारी साड़ी के साथ ज्वैलरी का कांबिनेशन लाजवाब दिख रहा है। नोरा ने सफेद रंग की चिकनकारी साड़ी को चुना है। जिस पर लाल रंग का बॉर्डर है। नई नवेली दुल्हन के लिए ये लुक परफेक्ट है। जिसे नोरा ने बोल्ड रेड कलर की लिपस्टिक के साथ मैच किया है। वहीं ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम कर रही है।
अगर आप समर वेडिंग में बिल्कुल हल्के-फुल्के अंदाज में रहना चाहती हैं। तो नोरा फतेही की ये फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी को चुन सकती हैं। जिस पर फूलों के प्रिंट के साथ ही गोल्डन बॉर्डर है और इसे भी नोरा ने डबल लेयर पर्ल नेकलेस के साथ पहना है।