फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साउथ की ये 5 खूबसूरत हीरोइन देती हैं बॉलीवुड को टक्कर, देखते रह जाएंगे तस्वीरें

Sat, 25 Jan 2020 04:37 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 25 Jan 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
top 5 beautiful and hot south indian actress tamannaah Bhatia taapsee Pannu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की खूबसूरती के चर्चे तो दुनियाभर में आम हैं। हालांकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां भी कुछ कम नहीं हैं। ये अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती के लिए सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि देशभर में जानी जाती हैं। जिस तरह से बॉलीवुड का सिक्का हर जगह चलता है। उसी तरह से साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी बोलबाला है। साउथ फिल्म की कुछ अभिनेत्रियां बॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। वैसे तो साउथ की लगभग सभी अभिनेत्री खूबसूरती में एक से बढ़कर एक हैं, लेकिन यहां हम आपको पांच ऐसी अभिनेत्रियां के बारे में बताएंगे जो अपनी सुंदरता की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।

top 5 beautiful and hot south indian actress tamannaah Bhatia taapsee Pannu
अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शेट्टी
दक्षिण भारतीय फिल्मों की खूबसूरत अभिनेत्रियों का जब भी जिक्र होता है तो उसमें सबसे पहला नाम अनुष्का शेट्टी का ही होता है। अनुष्का ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में की थी। कम समय में ही अनुष्का एक बड़ा नाम बन गई हैं। हालांकि अनुष्का ने अब तक हिन्दी सिनेमा में हाथ नहीं आजमाया है। लेकिन फिर भी उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे बॉलीवुड में हैं।

top 5 beautiful and hot south indian actress tamannaah Bhatia taapsee Pannu
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल
अभिनेत्री काजल अग्रवाल भी यूं तो दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना-माना नाम है। इन्होंने भी करियर की शुरुआत हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से ही की थी। हालांकि इन्हें भी पहचान साउथ फिल्म इंडस्ट्री से ही मिली। काजल को अक्सर सादे कपड़े और कम मेकइप में ही देखा जाता है। जिसमें उनकी खूबसूरती और भी निखरकर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 beautiful and hot south indian actress tamannaah Bhatia taapsee Pannu
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू
तापसी पन्नू दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का जितना बड़ा नाम है, उतना ही बड़ा नाम उन्होंने हिन्दी सिनेमा में भी कमाया है। तापसी ने साल 2010 में दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री में कदम रखा इसके बाद साल 2013 में ही हिन्दी सिनेमा में भी शुरुआत की। तापसी ने कम समय में ही अपना सिक्का बॉलीवुड और टॉलीवुड में जमाया।

विज्ञापन
top 5 beautiful and hot south indian actress tamannaah Bhatia taapsee Pannu
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। तमन्ना की खूबसूरती के चर्चे टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हैं। तमन्ना ने अपनी फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2005 में फिल्म 'चांद सा रौशन चेहरा' से की थी। इस फिल्म ने कोई कमाल नहीं दिखाया तो तमन्ना ने दक्षिण बारत की ओर रुख कर लिया। साल 2013 में तमन्ना एक बार फिर से बॉलीवुड में वापस आईं। तमन्ना ने नाम दक्षिण भारत फिल्मों से ही कमाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed