{"_id":"687deca6199db6e9720fcdd3","slug":"top-5-teej-outfit-ideas-2025-hariyali-teej-look-inspired-by-sonarika-bhadoria-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2025: 'टीवी की मां पार्वती' की तरह हरियाली तीज पर होंगी तैयार तो हर कोई देखता रह जाएगा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Hariyali Teej 2025: 'टीवी की मां पार्वती' की तरह हरियाली तीज पर होंगी तैयार तो हर कोई देखता रह जाएगा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:35 PM IST
सार
Top 5 Teej Outfit Ideas Inspired By Sonarika Bhadoria: देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में माता पार्वती की भूमिका निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया के एथनिक लुक्स काफी बेस्ट माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
'टीवी की मां पार्वती' की तरह हरियाली तीज पर होंगी तैयार तो हर कोई देखता रह जाएगा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Top 5 Teej Outfit Ideas Inspired By Sonarika Bhadoria: हरियाली तीज एक बेहद सुंदर और पारंपरिक भारतीय त्योहार है, जिसे विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। ये त्योहार सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है, क्योंकि इस दिन महिलाएं खूब सज-संवरकर अपने पति के लिए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
अब जब बात मां पार्वती की हो रही है तो इस खास दिन पर आपको टीवी की मां पार्वती की तरह ही तैयार होना चाहिए। यहां हम बात कर रहे हैं सोनारिका भदौरिया की, जिन्होंने देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में माता पार्वती की भूमिका निभाई थी। अगर आप उनकी तरह तैयार होंगी, तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।
2 of 6
शादी का लहंगा
- फोटो : instagram
शादी का लहंगा
यदि शादी के बाद ये आपकी पहली हरियाली तीज है तो अपनी शादी के लहंगे को आप अलग तरीके से कैरी कर सकती हैं। जैसे कि सोनारिका ने अपने शादी के लहंगे के साथ दुपट्टे को साड़ी की तरह से कैरी किया है। आप भी चाहें तो कुछ अलग तरह से कैरी करें और खूबसूरत अंदाज सभी को दिखाएं। इसके साथ अपनी हेयर स्टाइल को भी खास ही रखें।
3 of 6
सिल्क की साड़ी
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
यदि शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं, लेकिन श्रृंगार एकदम दुल्हन जैसा चाहिए तो ऐसी लाल रंग की सिल्क की साड़ी आप कैरी कर सकती हैं। ऐसी सिल्क की साड़ी के साथ जब आप 16 श्रृंगार करेंगी तो हर कोई आपकी नजर उतारेगा। इसके साथ कोशिश करें कि अपनी वो ज्वेलरी पहनें, जिसे आपने अपनी शादी के समय पहना हो। इस लुक को पूरा करने के लिए सिर पर लाल दुपट्टा अवश्य कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अनारकली गाउन
- फोटो : instagram
अनारकली गाउन
इस तरह का अनारकली गाउन आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। यदि आपका गाउन काफी हैवी है तो उसके साथ ज्वेलरी हल्की ही पहनें, वहीं अगर आपका गाउन हल्का है तो ज्वेलरी हैवी कर सकती हैं। इसके साथ माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं, ताकि आप और भी खूबसूरत लगें।
विज्ञापन
5 of 6
बांधनी प्रिंट का सूट
- फोटो : instagram
बांधनी प्रिंट का सूट
शादीशुदा महिलाओं के लिए ऐसा बांधनी प्रिंट का सूट काफी परफेक्ट माना जाता है। इस तरह के सूट में उनका लुक और भी खूबसूरत लगता है। तो अगर आपको भी हरियाली तीज के दिन पूजा करनी होती है लेकिन आप कुछ हल्का पहनने का विचार कर रही हैं तो ऐसा बांधनी प्रिंट का सूट तैयार करा लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।