{"_id":"6416f5ea56b81946d80cffa9","slug":"trending-lehenga-design-best-lehenga-design-of-bollywood-actress-2023-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trending Lehenga Design : शादियों के लिए बेस्ट हैं इन हसीनाओं के लहंगे, आप भी डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Trending Lehenga Design : शादियों के लिए बेस्ट हैं इन हसीनाओं के लहंगे, आप भी डालें एक नजर
Trending Lehenga Design : कुुछ ही समय में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिस वजह से उन लोगों ने जमकर शॉपिंग शुरू कर दी है, जिनके घरों में शादी है। शादी में मेंहदी, हल्दी, संगीत के अलावा भी कई कार्यक्रम होते हैं, जिन्हें बेहद धूमधाम से आयोजित किया जाता है। इन कार्यक्रमों में पहनने के लिए लड़कियां कई दिन पहले से ही परफेक्ट आउटफिट की तलाश करने लगती हैं।
हर लड़की ये चाहती है कि वो शादी के सभी कार्यक्रमों में बेस्ट दिखे। जिसके लिए वो काफी दिन पहले से ही शॉपिंग करने लगती हैं। लड़कियों के लिए लहंगा खरीदना एक टास्क से कम नहीं होता है। कई लड़कियां इसके लिए एक्ट्रेसेस से टिप्स लेती हैं। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप हॉट के साथ-साथ खूबसूरत भी दिख सकती हैं। इन अभिनेत्रियों जैसे लहंगे आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।
2 of 6
पेस्टल ब्लू और न्यूड लहंगा
- फोटो : instagram
पेस्टल ब्लू और न्यूड लहंगा
हाल ही में अनन्या पांडे की कजिन की शादी में एक्ट्रेस अनुषा डांडेकर पेस्टल ब्लू रंग के लहंगे में दिखाई दीं। उनका ये लुक सभी को बेहद शानदार दिख रहा था। आप भी इस तरीके का लहंगा आसानी से बाजार से खरीद सकती हैं। इसके साथ मेसी हेयर स्टाइल वाला जू़ड़ा बनाना ना भूलें।
3 of 6
ब्राइट रंग का लहंगा है बेस्ट ऑप्शन
- फोटो : instagram
ब्राइट रंग का लहंगा है बेस्ट ऑप्शन
आज-कल के समय में ब्राइट रंग का लहंगा काफी ट्रेंड में है। हाल ही में पलक तिवारी ने ऐसा लहंगा कैरी किया था, जो देखने में बेहद खूबसूरत था। इस तरीके का गोटा पट्टी वाला लहंगा आप भी हल्दी के कार्यक्रम में कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पेस्टल ब्लू लहंगा
- फोटो : instagram
पेस्टल ब्लू लहंगा
पेस्टल रंग के लहंगे काफी खूबसूरत दिखते हैं। इसे पहन कर आप भी एली एवराम की तरह ही हॉट दिख सकती हैं। रात की पार्टी के लिए ऐसे लहंगे बेहद प्यारे लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
हिना खान की तरह कैरी करें लहंगा
- फोटो : instagram
हिना खान की तरह कैरी करें लहंगा
अगर आपकी बेस्ट फ्रेंड की शादी है तो आप भी हिना खान की तरह लहंगा कैरी कर सकती हैं। सिल्वर रंग का लहंगा आपके लुक को बेहद खूबसूरत बना देगा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हिना की तरह ही बालों को खुला छोड़ सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।