{"_id":"664ec6828a6512c60b0bc92b","slug":"trendy-blouse-designs-for-summer-blouse-patterns-for-cotton-sarees-this-summer-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: साड़ी के लिए बनवाना है खूबसूरत ब्लाउज तो ये डिजाइन हैं परफेक्ट, वरना गर्मी से होगा बुरा हाल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: साड़ी के लिए बनवाना है खूबसूरत ब्लाउज तो ये डिजाइन हैं परफेक्ट, वरना गर्मी से होगा बुरा हाल
Fashion Tips: गर्मियों के मौसम में अब जब पारा 45 डिग्री के पार जा रहा है तो लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रख रहे हैं। इस मौसम में खाने-पीने के साथ-साथ पहनावे का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर लोग अपने पहनावे पर ध्यान न दें तो तबियत खराब होने की संभावना बनी रहती है।
लड़के तो इस मौसम में हल्की शर्ट या टीशर्ट को जींस के साथ कैरी करके स्टाइलिश बन जाते हैं, लेकिन दिक्कत आती है उन लड़कियों के सामने जिन्हें गर्मी के इस मौसम में भी किसी कार्यक्रम में साड़ी पहननी पड़े।
इस मौसम में साड़ी के साथ अगर आप खास डिजाइन का ब्लाउज बनवाकर पहनेंगी तो एक तो आपको गर्मी नहीं लगेगी, दूसरा इससे आपका अंदाज भी स्टाइलिश दिखेगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको गर्मी के हिसाब से ब्लाउज के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाते हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स ले सकें।
2 of 7
ब्लाउज के डिजाइन
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ब्लाउज
ग्लैमरस लुक के लिए आप ऐसा ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैैरी कर सकती हैं। गर्मी के मौसम से राहत पाने के लिए आप ऐसा ऑफ शोल्डर ब्लाउज अपने लिए तैयार करा सकती है। ये देखने में कमाल का लगता है।
3 of 7
ब्लाउज के डिजाइन
- फोटो : instagram
बैकलेस
अगर आपको खुली-खुली डिजाइन के ब्लाउज पसंद हैं तो इस तरह का बैकलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसे हमेशा पैडेड ही बनाएं, ताकि आपको बैकलेस पहनने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ब्लाउज के डिजाइन
- फोटो : instagram
स्लीवलेस
लड़कियों को इस तरह के स्लीवलेस ब्लाउज काफी पसंद आते हैं। इसे आप घर से लेकर दफ्तर तक में कैरी कर सकती हैं। ये देखने में भी अच्छा लगता है और इसे पहनने से गर्मी भी नहीं लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
ब्लाउज के डिजाइन
- फोटो : instagram
ट्यूब ब्लाउज
इस तरह का डीपनेक ट्यूब ब्लाउज आपको सबसे अलग और ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। इसके साथ भी अगर आप खुले पल्लु की साड़ी पहनेंगी तो आपका अंदाज प्यारा लगेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।