फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trendy Corset: साड़ी से लेकर जींस तक, हर आउटफिट के साथ ग्लैमरस लुक देते हैं कोर्सेट टॉप

Wed, 05 Jun 2024 10:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Jun 2024 10:48 AM IST
सार

आपने अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कोर्सेट टॉप पहने देखा होगा। ये आजकल काफी चलन में हैं। आप चाहें तो अपने कलेक्शन में इसे जरूर शामिल करें। 

विज्ञापन
Trendy Corset for saree jeans lehenga and skirt
कोर्सेट टॉप - फोटो : instagram

Trendy Corset: एक समय था जब महिलाएं हैवी स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप पहनती थीं। कोर्सेट की वजह से महिलाओं का लुक काफी खूबसूरत लगता था, लेकिन समय के साथ फैशन में बदलाव हुआ और महिलाओं ने कोर्सेट पहनना बंद कर दिया। पर, अब एक बार फिर से समय बदला और कोर्सेट का ट्रेंड दोबारा आ गया।



पहले की महिलाएं कोर्सेट को सिर्फ स्कर्ट के साथ पहनती थीं, पर आज की महिलाएं इसे जींस से लेकर साड़ी तक के साथ कैरी करना पसंद करती हैं। आपने अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कोर्सेट टॉप पहने देखा होगा। ये आजकल काफी चलन में हैं।

अगर आप भी सिंपल टॉप और ब्लाउज पहनकर बोर होने लगी हैं तो कोर्सेट आपके लिए बेहतर विकल्प है। अपने कलेक्शन में कोर्सेट को शामिल करके आप अपने लुक में बदलाव कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कोर्सेट को किन-किन तरहों से स्टाइल कर सकती हैं। 

Trendy Corset for saree jeans lehenga and skirt
कोर्सेट टॉप - फोटो : instagram

साड़ी के साथ कोर्सेट टॉप

साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज पहनकर बोर हो गई हैं तो अपने लुक में बदलाव करें। आप चाहें तो साड़ी के साथ ऐसा ऑफ शोल्डर कोर्सेट कैरी कर सकती हैं। ये आपको ग्लैमरस दिखने में मदद करेगा। कोर्सेट की वजह से आपका साड़ी लुक बाकियों से एकदम अलग दिखेगा। 

Trendy Corset for saree jeans lehenga and skirt
कोर्सेट टॉप - फोटो : instagram

स्कर्ट के साथ कोर्सेट टॉप

अगर स्कर्ट के साथ सिंपल टॉप या ब्लाउज कैरी करके बोर हो गई हैं तो इस बार अपना लुक कोर्सेट के साथ बदल दें। इसके लिए आपको बस स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप की जगह पर कोर्सेट टॉप कैरी करना है। ये आपके लुक को हमेशा से काफी अलग दिखाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trendy Corset for saree jeans lehenga and skirt
कोर्सेट टॉप - फोटो : instagram

लहंगे के साथ कोर्सेट टॉप

कुछ समय पहले जब कृति खरबंदा की शादी हुई तो उन्होंने तो अपनी शादी की रस्मों में कोर्सेट को लहंगे के साथ पहना था। आप भी उनके इस लुक से टिप्स लेकर अपने सिंपल लहंगा लुक को ग्लैमरस बना सकती हैं। लहंगे के साथ कोर्सेट पहनते वक्त एक्सेसीरिज कम ही पहनें, ताकि इसका लुक निखर कर सामने आए। 

विज्ञापन
Trendy Corset for saree jeans lehenga and skirt
कोर्सेट टॉप - फोटो : instagram

जींस के साथ कोर्सेट टॉप

कूल दिखने के लिए आप जींस के साथ कोर्सेट टॉप कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि कोर्सेट के साथ हमेशा स्किन टाइट जींस ही पहनें। स्किन टाइट जींस के साथ कोर्सेट का लुक परफेक्ट लगेगा। अगर आप इसे वाइड लेग जींस के साथ पहनेंगी तो आपका लुक अजीब दिख सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed