फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Fashion: समर में अपने स्टाइल से बिखेरें जादू, ये आउटफिट आएंगे आपके काम

Mon, 31 Mar 2025 03:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Mar 2025 03:27 PM IST
सार

क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?

विज्ञापन
trendy outfit for summer season inspired by celebs
समर में अपने स्टाइल से बिखेरें जादू, ये आउटफिट आएंगे आपके काम - फोटो : instagram

प्रभा किरण



गर्मी के मौसम में अधिकतर लड़कियां ऐसे ऑउटफिट पहनना पसंद करती हैं, जो आर्कषक लुक देने के साथ-साथ गर्मी से भी बचाए। लेकिन आप आउटफिट के रंग और फैब्रिक को ध्यान में रखकर न सिर्फ गर्मी को मात दे सकती हैं, बल्कि आकर्षक लुक भी पा सकती हैं। वहीं, यदि आप भी उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और स्टाइल से कोई  समझौता नहीं करतीं, तो आपको इस साल का समर ट्रेंड जरूर जान लेना चाहिए।

trendy outfit for summer season inspired by celebs
छाया रहेगा बोहो लुक - फोटो : instagram

छाया रहेगा बोहो लुक

इस साल स्प्रिंग और समर सीजन के दौरान बोहो फैशन काफी चलन में रहेगा। समर सीजन में बोहो लुक एक बहुत ही स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प होता है। इसमें हल्के, फ्लोइंग कपड़े, जैसे कि क्रॉप टॉप्स, डेनिम शॉर्ट्स और एथनिक प्रिंट्स वाली ड्रेसेस शामिल हैं। इस लुक को कैजुअल और फ्री-स्पिरिटेड बनाते हुए दुपट्टे, बेली बूट्स और फ्लैट सैंडल्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है। एक्सेसरीज में चूड़ियां, चंकी नेकलेस और हिप्पी स्टाइल की मदद से बोहो लुक को कंप्लीट किया जा सकता है। हल्के रंगों और नेचुरल टोन के कपड़े समर सीजन के लिए परफेक्ट हैं, जो आरामदायक और ट्रेंडी, दोनों हैं।

शर्ट के जलवे

इस साल अगर आप स्टाइल और आराम, दोनों की तलाश में हैं तो बैगी शर्ट ट्राई कर सकती हैं। यह इस सीजन के सबसे हॉट ट्रेंड में से एक है। ओवरसाइज्ड, लूज और रिलेक्स्ड फिट वाली इन शर्ट्स को आप जींस, लूज फिटेड शॉर्ट, स्कर्ट या ब्रालेट के साथ पहन सकती हैं। इसके अलावा साल भर डुअल टोन शर्ट का ट्रेंड भी छाया रहेगा। इसमें आपको ब्राइट एंड वाइब्रेट कलर शेड मिलेंगे। बैगी शर्ट को आप ड्रेस, जैकेट, लेयरिंग पीस या नॉर्मल शर्ट की तरह पहन सकती हैं। यह हर स्टाइल के साथ फिट हो जाती है। अगर क्लासिक कैजुअल लुक चाहती हैं तो शर्ट को डेनिम के साथ पहन सकती हैं।

 

trendy outfit for summer season inspired by celebs
हॉट पैंट और एक्वेटिक प्रिंट्स - फोटो : instagram

हॉट पैंट और एक्वेटिक प्रिंट्स

हॉट पैंट का ट्रेंड पिछले कुछ समय से कम नजर आ रहा था, लेकिन इस साल समर सीजन में हॉट पैंट्स का चलन एक बार फिर दिखाई देगा। इसके साथ ही मिनी स्कर्ट का ट्रेंड भी देखने को मिल सकता है। साल भर एक्वेटिक प्रिंट्स भी पसंद किए जाएंगे। एक्वेटिक प्रिंट्स में वाटर इंस्पायर्ड कलर और डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। शिमर से फ्लोरल तक ये ट्रेंड इस साल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
trendy outfit for summer season inspired by celebs
स्ट्रैपलेस ड्रेस और एनिमल प्रिंट - फोटो : instagram

स्ट्रैपलेस ड्रेस और एनिमल प्रिंट

ग्लैमरस लुक के लिए आप स्ट्रैपलेस या ट्यूब स्टाइल ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इसमें आप फ्लोरल प्रिंट वाली स्ट्रैपलेस ड्रेस या नाइट पार्टी के लिए सीक्वेंस स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन सकती हैं। इस समर एनिमल प्रिंट फैशन में एक बड़े ट्रेंड के रूप में उभरने वाला है। टाइगर, जेबरा और लेपर्ड प्रिंट्स को समर आउटफिट्स में देखा जाएगा। इन प्रिंट्स का उपयोग ड्रेस, शर्ट, स्कर्ट और एक्सेसरीज में किया जाएगा, जो वाइल्ड और ट्रेंडी लुक प्रदान करेंगे। समर के हल्के और आकर्षक रंगों के साथ इन प्रिंट्स को मिलाकर आप आकर्षक और कूल लुक पा सकती हैं। एनिमल प्रिंट्स का यह ट्रेंड फैशन के शौकीनों को नया लुक देगा।

स्पोर्ट्स वियर और पोलो टी-शर्ट

स्पोर्ट्स वियर का ट्रेंड कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है, लेकिन इसमें ढेर सारे प्रयोग भी होते रहते हैं। इस साल भी बॉडी फिटेड के साथ ओवर साइज टी-शर्ट या बॉडी फिटेड टॉप के साथ शॉर्ट्स और टाइट्स का चलन खूब देखने को मिल सकता है। पोलो टी-शर्ट का ट्रेंड पुरुषों में तो हमेशा से रहा है, लेकिन इस साल कूल और कंफर्टेबल लुक के लिए महिलाएं भी इसे पसंद करेंगी। इसके साथ ही पोलो टी-शर्ट ड्रेसेस भी खूब चलन में रहेंगी।

विज्ञापन
trendy outfit for summer season inspired by celebs
एसिमेट्रिकल ड्रेस और साड़ियां - फोटो : instagram

एसिमेट्रिकल ड्रेस और साड़ियां

एसिमेट्रिकल ड्रेस में अपसाइड डाउन स्कर्ट, फ्लोई स्कर्ट, वन शोल्डर टॉप जैसे फैशन का ट्रेंड भी देखा जा सकता है। यह ड्रेस कॉलेज गोइंग गर्ल्स को काफी ट्रेंडी लुक देगी। इसके अलावा अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है तो आप कॉटन की पतली फ्लोरल साड़ियां पहन सकती हैं।

ये आपको गुड लुकिंग दिखाने के साथ-साथ आरामदायक भी महसूस कराएंगी। समर में आप अपनी वार्डरोब में फ्लोरल प्रिंट और लाइट कलर की कुछ साड़ियां जरूर शामिल करें। वहीं, इनमें फैब्रिक की बात करें तो शिफॉन और कॉटन आपको काफी हल्का महसूस कराते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed