फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर पहन सकती हैं ऐसे आउटफिट, दिखेंगी सबसे अलग और खूबसूरत

Fri, 01 Aug 2025 12:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 01 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

What to Wear on kajari Teej 2025: इस साल 12 अगस्त के दिन कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आप इस दिन खास तरह से तरह से तैयार हो सकती हैं। 

विज्ञापन
trendy outfit of Kajari Teej 2025 What to Wear on kajari Teej
कजरी तीज पर पहन सकती हैं ऐसे आउटफिट - फोटो : Adobe stock

What to Wear on kajari Teej 2025: सावन के महीने के तुरंत बाद भाद्रपद मास का आरंभ होता है, जिसमें कजरी तीज का त्योहार आता है। ये त्योहार मुख्यत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस साल 12 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त को ही मनाया जाएगा।



इस दिन महिलाएं माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती हैं। ये पूजा सुहागिन महिलाओं के लिए खास होती है, इसलिए महिलाएं इस दिन खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। यदि आप भी इस दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो खास तरह के आउटफिट पहन सकती हैं। यहां लेटेस्ट आउटफिट के कुछ आइडिया दिए जा रहे हैं, ताकि आप सबसे प्यारी और अलग दिखें। 

trendy outfit of Kajari Teej 2025 What to Wear on kajari Teej
सिल्क की साड़ी पहनें - फोटो : instagram

सिल्क की साड़ी पहनें

यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो इस तरह की हैवी सी लाल रंग की साड़ी पहनें। ऐसी लाल रंग की साड़ी आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। ऐसी साड़ी के साथ चाहें तो अपनी शादी वाले गहने पहनें। उसके अलावा बालों को स्लीक स्टाइल में कैरी करें। माथे पर बिंदू और मांग में सिंदूर अवश्य लगाएं। 

trendy outfit of Kajari Teej 2025 What to Wear on kajari Teej
शरारा सूट - फोटो : instagram
शरारा सूट

इस तरह का शरारा सूट नयी दुल्हनों पर खूब जचता है। यदि आपके पास भी ऐसा चटक लाल रंग का शरारा सूट है तो इसे कैरी करें। इसके साथ अपने हाथों में चूड़ा पहनें। अपने मेकअप को भी अच्छा रखें, ताकि हर कोई आपको देखता रह जाए। शरारा सूट काफी कंफर्टेबल भी रहता है, इसलिए इसे कैरी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy outfit of Kajari Teej 2025 What to Wear on kajari Teej
सलवार-सूट - फोटो : instagram-Falaq Naazz
सलवार-सूट

कुछ सिंपल पहनने का प्लान कर रही हैं तो इस तरह का सलवार सूट आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। इस तरह का सूट ज्यादातर महिलाओं के पास पहले से ही होता है। तो यदि आप सिंपल सूट कैरी कर रही हैं तो अपने मेकअप और ज्वेलरी को खास रखें, ताकि हर कोई आपकी तारीफ करें। 
विज्ञापन
trendy outfit of Kajari Teej 2025 What to Wear on kajari Teej
लहंगा  - फोटो : instagram
लहंगा 

नयी दुल्हनों के लिए ऐसा लहंगा भी कमाल का होता है। अगर आप चाहें तो अपनी शादी का लहंगा भी कजरी तीज के दिन कैरी कर सकती हैं। शादी के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी मैचिंग की ही पहनें। इसके साथ बालों में गजरा लगाकर अलग सी हेयर स्टाइल बनाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed