फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: क्लासिक से मॉडर्न तक, इस करवा चौथ ऐसी लाल साड़ियों में दिखें सबसे खूबसूरत

Wed, 24 Sep 2025 01:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Sep 2025 01:20 PM IST
सार

Trendy Red Color Saree Collection For Karwa Chauth 2025: अगर आप भी करवा चौथ के मौके पर लाल रंग की साड़ी खरीदना चाहती हैं, तो पहले जान लें कि आज-कल कैसी साड़ी का ट्रेंड हैं। 

विज्ञापन
trendy red color saree for karwa chauth 2025 red color saree latest collection
आने वाला है करवा चौथ का त्योहार - फोटो : Adobe stock

Trendy Red Color Saree Collection For Karwa Chauth 2025: 10 अक्तूबर को करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सुहागिनों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ और पारंपरिक माना जाता है। 



ऐसे में आजकल बाजार में लाल रंग में तरह-तरह की डिजाइन, फैब्रिक और ड्रेप स्टाइल की साड़ियां उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप भी इस करवा चौथ कुछ नया और ट्रेंडिंग पहनना चाहती हैं, तो ये जरूरी है कि आप पहले ये जान लें कि इस साल कौन-सी लाल साड़ी ट्रेंड में है। 

इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 2025 के लेटेस्ट करवा चौथ साड़ी कलेक्शन, जिसे पहनकर आप अपने पतिदेव को इंप्रेस कर सकती हैं। तो चलिए, जानिए कौन-सी साड़ी आपके लिए है परफेक्ट चॉइस। 

trendy red color saree for karwa chauth 2025 red color saree latest collection
भारी काम वाली साड़ी - फोटो : instagram
भारी काम वाली साड़ी

यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है और आप करवा चौथ के मौके पर शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो इस तरह की भारी काम वाली लाल रंग की साड़ी पहन लें। इस तरह की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। ऐसी साड़ी के साथ ब्लाउज भी भारी काम वाली ही होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। ऐसी साड़ी के साथ आपको हैवी मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
trendy red color saree for karwa chauth 2025 red color saree latest collection
सिल्क की साड़ी - फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी

सिल्क की साड़ी तो एवरग्रीन होती है। शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास सिल्क की साड़ी न हो। सिल्क फैब्रिक में लाल और गोल्डन रंग की साड़ी कमाल की लगती है। यदि आपको ज्यादा वर्क वाली साड़ी पहनना पसंद नहीं है तो ऐसी सिल्क की साड़ी पहनें। ये साड़ी पहनने में खूबसूरत लगेगी। इसे आप बाद में भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trendy red color saree for karwa chauth 2025 red color saree latest collection
नेट की साड़ी - फोटो : instagram

नेट की साड़ी

यदि करवा चौथ लुक को ग्लैमरस बनाना है तो आप इस तरह की नेट फैब्रिक की साड़ी कैरी कर सकती हैं। नेट की साड़ी न सिर्फ देखने में कमाल की लगती है, बल्कि उसे पहनने से लुक पूरी तरह बदल जाता है। इस साड़ी के साथ ब्लाउज भी पारंपरिक पहनने की बजाय अलग डिजाइन का ही कैरी करें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

विज्ञापन
trendy red color saree for karwa chauth 2025 red color saree latest collection
सिल्क की प्लेन साड़ी - फोटो : instagram

सिल्क की प्लेन साड़ी

जो महिलाएं हल्के वर्क वाले आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए ऐसी सिल्क फैब्रिक की साड़ी अच्छी लगेगी। इस तरह की साड़ी एकदम प्लेन होती है और इसपर सिर्फ किनारे पर हल्का सा बॉर्डर होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। ऐसी साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें, ताकि आपका लुक और भी कमाल का दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed