{"_id":"6773813f35e091a5e2081f88","slug":"trendy-saree-for-new-year-party-2025-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree For New Year Party: नए साल की पार्टी में इस तरह से साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree For New Year Party: नए साल की पार्टी में इस तरह से साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:31 PM IST
सार
नए साल की पार्टी में साड़ी पहनना एक क्लासिक और एलिगेंट विकल्प है, जिससे आप भीड़ में अलग और बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। यहां कुछ टिप्स हैं जो आपको पार्टी में साड़ी पहनकर जलवा बिखेरने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
नए साल की पार्टी में इस तरह से साड़ी पहनकर बिखेरें जलवा
- फोटो : instagram-Rashmika Mandanna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Saree For New Year Party: नए साल की पार्टी का दिन एक ऐसा मौका होता है, जब लोग पुराने साल को अलविदा कहते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। इसीलिए 1 जनवरी का दिन खुशी, उत्सव, और नई शुरुआत का प्रतीक है। नए साल की पार्टी में आप दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ खूब मस्ती कर सकते हैं। पार्टी में एन्जॉय करने के साथ-साथ आप अपने नए साल के संकल्पों को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।
नए साल की पार्टी को और भी रोमांचक, यादगार और आनंदमय बनाने के लिए अपने लुक को खास तरह से कैरी करें। बहुत सी महिलाएं इस दिन साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें आप साड़ी पहनते समय फॉलो कर सकती हैं।
2 of 6
साड़ी का फैब्रिक हो सही
- फोटो : instagram
साड़ी का फैब्रिक हो सही
न्यू ईयर पार्टी के लिए शिमरी, ग्लिटर और मेटैलिक साड़ी परफेक्ट रहेगी। पार्टी के लिए आप गोल्ड, सिल्वर, चांदी, और ब्लैक जैसे रंगों को चुन सकती हैं, जो पार्टी वाइब्स के साथ मेल खाती हैं। ध्यान रखें कि इस तरह की साड़ी देखने में काफी प्यारी लगती है।
3 of 6
इसका चयन भी लगेगा प्यारा
- फोटो : Instagram
इसका चयन भी लगेगा प्यारा
यदि आप ऊपर बताई गई साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो सिंपल सी ब्लैक रंग की साड़ी का चयन करें। ब्लैक रंग की साड़ी पार्टी में कमाल की लगेगी। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें। यदि आप ऐसी जगह रहती हैं, जहां ठंड पड़ती है तो फुल स्लीव का ब्लाउज पहनें या फिर साड़ी के साथ ब्लेजर कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मेकअप का रखें ध्यान
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मेकअप का रखें ध्यान
पार्टी में साड़ी लुक को प्यारा बनाने के लिए आप अपने मेकअप का खास ध्यान रखें। इसके लिए स्मोकी आईज और बोल्ड मेकअप का चयन करें। बोल्ड मेकअप देखने में काफी प्यारा लगेगा। बस ध्यान रखें कि मेकअप ज्यादा ओवर न हो, वरना आपका लुक बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
हेयर स्टाइल हो सही
- फोटो : instagram
हेयर स्टाइल हो सही
पार्टी में लोग खूब डांस करते हैं। ऐसे में यदि आपकी हेयर स्टाइल सही नहीं होगी, तो आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने लुक के हिसाब से खास तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। खुले बाल न रखें। पोनीटेल बनाएं या फिर बालों को हाफ टाई करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।