फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के छोटे फंक्शन में ट्राई करें बीटाउन हसीनाओं के जैसे लहंगे, महफिल में दिखेंगी सबसे अलग

Mon, 19 Apr 2021 12:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 19 Apr 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
try janhvi kapoor kareena kapoor like light weight lehenga in summer wedding season
janhvi kapoor kareena kapoor - फोटो : instagram

शादियों का सीजन नजदीक है। लेकिन महामारी की वजह से जहां बहुत सारे लोग शादियां टाल रहें हैं तो कहीं ये घरवालों तक ही सीमित होकर रह जाएगा। ऐसे में भारी-भरकम लहंगे की बजाय घर की शादी के लिए हल्के-फुल्के लहंगे ट्राई कर सकती हैं। ये देखने में खूबसूरत भी लगेंगे और गर्मियों के मौसम में आरामदायक भी होंगे। वैसे भी जान्हवी कपूर से लेकर करीना कपूर तक ऐसे हल्के लहंगों के साथ जलवे दिखा चुकी हैं। तो आपको स्टाइल इंस्पिरेशन भी आसानी से मिल जाएगी। तो चलिए देखें इन हसीनाओं के खूबसूरत लहंगे में लुक।

try janhvi kapoor kareena kapoor like light weight lehenga in summer wedding season
janhvi kapoor - फोटो : instagram/janhvi kapoor
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर उन लड़कियों के लिए फैशन इंस्पिरेशन हो सकती हैं जो सिंपल और स्टाइलिश एक साथ दिखना चाहती हैं। वेस्टर्न वियर से लेकर देसी लुक में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। साड़ी हो या फिर ग्लैमरस आउटफिट हर बार जान्हवी फैंस की तारीफ लूटने में कामयाब होती है। 

try janhvi kapoor kareena kapoor like light weight lehenga in summer wedding season
janhvi kapoor - फोटो : instagram

ऐसे में जब वो इस नीले रंग के लहंगे में फोटोशूट करते दिखीं तो फैंस उनके लुक को देख काफी इंप्रेस हो गए। डिजाइनर अर्पिता मेहता के डिजाइन किए लहंगे और चुनरी का लुक बेहद खूबसूरत था। जिसकी खासियत लहंगे का ब्लाउज था। जिस पर मिरर वर्क किया गया था। वहीं लहंगे को बिल्कुल सिंपल नो एंब्रायडरी वर्क के साथ डिजाइन किया गया था। वहीं बात करें चुनरी की तो इस पर लहरिया प्रिंट के साथ केवल बॉर्डर पर हल्का मिरर वर्क किया गया था। जिसे पहन जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस लुक को कोई भी लड़की बड़ी ही आसानी से केवल मैचिंग की ईयररिंग के साथ जान्हवी कपूर की तरह ट्राई कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
try janhvi kapoor kareena kapoor like light weight lehenga in summer wedding season
kareena kapoor - फोटो : social media
करीना कपूर

वैसे हल्के-फुल्के लहंगे में जान्हवी से पहले करीना कपूर भी नजर आ चुकी हैं। करीना कपूर बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। और फैशन के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। नए से नए फैशनेबल कपड़ों को ट्राई कर वो हर बार सुर्खियां बटोरती हैं। साल 2019 में दिवाली पार्टी के लिए जब वो नवाब सैफ अली खान के साथ इस लहंगे में पहुंची थी। तो बेगम करीना के इस नवाबी लुक पर सब फिदा हो गए थे। 

विज्ञापन
try janhvi kapoor kareena kapoor like light weight lehenga in summer wedding season
kareena kapoor - फोटो : instagram

काले रंग के पोल्का डॉट लहंगे के साथ हरे रंग के लहरिया प्रिंट चुनरी के साथ करीना बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जिसे उन्होंने मैचिंग चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया था। वहीं करीना ने इस सिंपल से लहंगे के साथ डीप कट प्लजिंग नेकलाइन के साथ ग्लैमर ऐड कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed