{"_id":"62cd23c15be9b62f86448b7c","slug":"try-these-casual-outfits-of-karisma-kapoor-to-look-stylish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: कैजुअल कपड़ों के लिए लेना चाहती हैं इंस्पिरेशन तो करिश्मा कपूर के लुक्स आएंगे काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: कैजुअल कपड़ों के लिए लेना चाहती हैं इंस्पिरेशन तो करिश्मा कपूर के लुक्स आएंगे काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप उन लड़कियों में शामिल हैं। जो स्टाइलिश तो दिखना चाहती हैं लेकिन स्किन शो ऑफ नहीं करना चाहती। तो आपके लिए करिश्मा कपूर के ये लुक जरूर काम आने वाले हैं। दोस्तों के साथ आउटिंग से लेकर मूवी डेट हो या फिर शॉपिंग। हर जगह आप स्टाइलिश भी दिखेंगी और हर कोई आपको नोटिस भी करेगा। तो चलिए देखें करिश्मा कपूर के कैजुअल लुक।
2 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
हील्स पहनना अगर आपके बस की बात नहीं और आप ड्रेस पहनकर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। तो करिश्मा कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। शेडेड मिडी ड्रेस के साथ कलरफुल स्पोर्ट्स शूज को कैरी किया गया है। वहीं बालों को लाइट वेवी कर्ली किया गया है। जिसके साथ ग्लॉ़सी पिंक लिप्स और मैट फिनश मेकअप काफी खूबसूरत लग रहा है। इस लुक को आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
3 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर लूज फिटिंग टीशर्ट और जींस के साथ भी स्टाइलिश दिखती हैं। इसके साथ कुछ एक्सेसरीज आपके लुक्स को और भी स्टाइलिश बनाएगा। बेसबॉल कैप और शेड्स सिंपल लुक को भी परफेक्ट बना देते हैं। तो अगली बार अगर आप दो्स्तों के साथ आउटिंग के लिए निकलीं हैं तो इस तरह से खुद को एक्सेसराइज कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
को-आर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। लेकिन आप क्रॉप टॉप या फिर ओवरसाइज टॉप को पहनकर कंफर्टेबल फील नहीं करतीं। तो इस लुक को ट्राई करें। पफ स्लीव और ब्लेजर स्टाइल टॉप के साथ मैचिंग पैंट को करिश्मा ने हाई पोनीटेल के साथ पेयर किया है। इस लुक को आप दोस्तों के साथ मूवी लंच आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं। बिना स्किन शो ऑफ के भी आप स्टाइलिश नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
karisma kapoor
- फोटो : instagram
अक्सर ब्लैक कलर के पैंट के साथ टॉप को मैच करके आप पहनती हैं। तो इस लुक को ट्राई करें। ब्लैक टॉप के साथ पेस्टल शेड की फ्लेयर्ड पैंट काफी खूबसूरत लुक देगी। साथ ही इसमे स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। करिश्मा कपूर ने हाई वेस्ट पैंट को वन शोल्डर टॉप के साथ मैच किया है। जिसे रिस्ट वॉच के साथ एक्सेसराइज किया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।