छोटे पर्दे की स्टार सुरभि ज्योति अपनी खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर छाई रहती हैं। फिर वो चाहे सीरियल कबूल है कि जोया के किरदार में हों या नागिन 3 की बेला। हर बार वो अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। साथ ही सुरभि इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें शेयर करने से पीछे नहीं रहती हैं। पिछले दिनों दुल्हन बनीं सुरभि की तस्वीरें कहर बरपा रही हैं।
न्यूड शेड लहंगे में दुल्हन बनीं सुरभि ज्योति, तस्वीरें देख हो जाएंगे फैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वेडिंग मैगजीन के लिए कराए एक ब्राइडल फोटोशूट में सुरभि दुल्हन के लुक में तैयार नजर आ रही हैं। जिसे देख फैन के दिलों में हलचल मच गई है। तस्वीरों में स्माइल करतीं सुरभि गजब की खूबसूरत लग रही हैं।
पिंक और पीच कलर के लहंगे में तैयार सुरभि का ये लहंगा डिजाइनर रेनु टंडन ने डिजाइन किया है। चंदेरी सिल्क फैब्रिक का लहंगा जिसमें काटदाना और मल्टीकलर धागों से वर्क किया गया है। वहीं बात करें ब्लाउज की तो गोल्डन कलर के हैंड एम्ब्रराएडरी संग हैवी दुपट्टा किसी भी ब्राइड के लिए परफेक्ट आउटफिट हो सकता है।
View this post on Instagram
A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti) on
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो माथपट्टी और नथ में वो कमाल लग रही हैं। साथ ही खूबसूरत नेकलेस जिसमें पीच कलर के मोती लटके हैं। वहीं मैचिंग के ईयररिंग्स, हाथफूल और ब्रेसलेट संग सुरभि के लुक को पूरा किया गया है। वहीं कोहल आईज और न्यूड शेड लिपस्टिक पीच शेड लहंगे को कांप्लिमेंट कर रहा है।