फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2021: टीवी की सीता रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, देखिए एक्ट्रेस के ये चार लुक

Fri, 15 Oct 2021 06:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Oct 2021 06:19 AM IST
विज्ञापन
Tv Ramayana Sita Debina Bonnerjee Played Look in dussehra 2021
टीवी की सीता देबिना बनर्जी - फोटो : instagram/debinabon

रामायण-महाभारत जैसे धार्मिक टीवी सीरियल और फिल्मों के माध्यम से बच्चा बच्चा राम और कृष्ण की कहानी से वाकिफ है। कैसे श्री राम का जन्म हुआ, माता सीता से उनकी शादी, 14 वर्ष का वनवास, माता सीता का हरण, लंका दहन और फिर राम व रावण का युद्ध। सभी जानते हैं कि दशहरा रावण का वध, श्री राम की अधर्म और असत्य पर जीत के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। भगवान को मूर्त रूप में तो हमने नहीं देखा लेकिन टीवी व फिल्मों में उनका किरदार निभाने वाले एक्टर्स को ही हम भगवान के तौर पर कल्पना कर लेते हैं। इसी कड़ी में टीवी की नई रामायण की सीता को लोगों ने उनके भोले स्वरूप, कोमल मन के कारण अपने दिल में बसा लिया लेकिन असल जिंदगी में रामायण की सीता यानी कि देबिना बनर्जी बेहद माॅर्डन और ग्लैमरस हैं। देबिना बनर्जी ने दुर्गा पूजा के मौके पर बंगाली लुक का तस्वीरें शेयर की हैं। चलिए देखते हैं कि टीवी की सीता का रियल लाइफ लुक। 

Tv Ramayana Sita Debina Bonnerjee Played Look in dussehra 2021
देबिना बनर्जी - फोटो : instagram/debinabon

देबिना बंगाली हैं। ऐसे में कई मौके पर उन्हें बंगाली रीति रिवाजों और परंपराओं के मुताबिक तैयार हुए देखा गया है। उनका बंगाली लुक बेहद खूबसूरत लगता है। हाल ही में दुर्गा पूजा के दौरान देबिना बनर्जी सफेद रंग की साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी साड़ी में लाल मोटा बाॅर्डर हैं और उन्होंने ग्रीन रंग का ब्लाउज पहना हुआ है। देबिना ने अपने कर्ल बालों को खुला छोड़ा हुआ है। वहीं ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी कर रखी है।

Tv Ramayana Sita Debina Bonnerjee Played Look in dussehra 2021
देबिना बनर्जी - फोटो : instagram/debinabon

देबिना का ये लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही माॅडर्न भी है। देबिना ने प्रिंटेड साड़ी पहनी हुई है। जिसपर उन्होंने ट्रांसपेरेंट पोंचो स्टाइल ब्लाउज पहन रखा है। देबिना इस लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Ramayana Sita Debina Bonnerjee Played Look in dussehra 2021
देबिना बनर्जी - फोटो : instagram/debinabon

देबिना बनर्जी ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। फ्रंट स्लिट स्टाइल इस ड्रेस देबिना को इंडियन लुक भी दे रहा है और वेस्टर्न लुक भी। 

विज्ञापन
Tv Ramayana Sita Debina Bonnerjee Played Look in dussehra 2021
देबिना बनर्जी - फोटो : instagram/debinabon

देबिना को अक्सर सफेद रंग के परिधानों में देखा जाता है। एक्ट्रेस को व्हाइट रंग के आउटफिट सूट भी काफी करते हैं। एक बार फिर टीवी की सीता सफेद रंग की खूबसूरत साड़ी लुक में नजर आईं। उनके पूरे व्हाइट साड़ी लुक में ग्रीन रंग का बड़ा नेकलेस अधिक आकर्षक लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed