{"_id":"6763d3a9d73e2856ea003872","slug":"types-of-puff-sleeves-for-blouse-design-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Types Of Puff Sleeves: पफ स्लीव कितने प्रकार की होती हैं? ब्लाउज बनवाने से पहले देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Types Of Puff Sleeves: पफ स्लीव कितने प्रकार की होती हैं? ब्लाउज बनवाने से पहले देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन
Types Of Puff Sleeves: साड़ी और लहंगा ऐसे परिधान हैं, जिसे पहनना महिलाएं काफी पसंद करती हैं। ये दोनों ही परिधान पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में पहने जाते हैं। इसी वजह से महिलाओं के पास इसका काफी शानदार कलेक्शन रहता है। साड़ी-लहंगे के लुक को खूबसूरत बनाने में ब्लाउज का सबसे बड़ा हाथ होता है। इसलिए महिलाएं इसके साथ का ब्लाउज काफी सोच-समझ के बनवाती हैं। ब्लाउज बनवाने में गले की डिजाइन से लेकर आस्तीन तक का खास ध्यान रखना पड़ता है।
बात करें आजकल की तो आज के समय में पफ स्लीव काफी ट्रेंड में हैं। यदि आप भी पफ स्लीव का ब्लाउज बनवाने का सोच रही हैं तो पहले ये जान लें कि पफ स्लीव कई तरह की होती हैं। इसके हर टाइप का अलग लुक होता है, जो देखने में कमाल का लगता है। ऐसे में पफ स्लीव के टाइप्स के बारे में हर महिला को जरूर पता होना चाहिए।
2 of 6
क्लासिक पफ
- फोटो : instagram
क्लासिक पफ
यदि आपको पफ स्लीव पसंद है तो ये सबसे सही विकल्प होता है। हाफ क्लासी पफ आपके लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। ये काफी हद तक रेट्रो वाइब देने का काम करता है। इसके साथ आप चाहें तो पफ के बॉर्डर पर पर्ल या फिर अलग सी लेस लगवा सकती हैं।
3 of 6
जूलियट पफ स्लीव
- फोटो : instagram
जूलियट पफ स्लीव
आजकल ऐसी स्लीव काफी ट्रेंड में हैं। इसमें आधी स्लीव में तो कपड़ा लगा होता है और बाकी की स्लीव में मैचिंग नेट लगा होता है। ये स्लीव वी नेक वाले ब्लाउज के साथ प्यारी लगती हैं। आप चाहें तो हल्के बॉर्डर वाली साड़ी के साथ ऐसी स्लीव बनवा सकती हैं, ताकि आपका लुक स्टाइलिश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
ऑफ शोल्डर पफ स्लीव
- फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर पफ स्लीव
अगर पफ स्लीव का ब्लाउज पहनकर ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ऐसी स्लीव को ऑफ शोल्डर बनवाएं। ऑफ शोल्डर तभी बनवाएं, जब आप इसे लहंगे या फिर स्कर्ट के साथ पहन रहीं हों। ऑफ शोल्डर ब्लाउज आपके लुक को ग्लैमरस बना देगा।
विज्ञापन
5 of 6
बलून स्लीव
- फोटो : instagram
बलून स्लीव
स्लीव की ये डिजाइन लड़कियों को काफी पसंद आती है। यदि आप ऐसी साड़ी कैरी कर रही हैं, जिसके पल्लु में प्लीट्स बनानी हैं तो इस तरह की बलून स्लीव आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगी। इसे बनवाते समय अपने टेलर भैया को अवश्य बोलें कि कलाई पर कपड़े की फिटिंग सही होनी चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।