फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2023: लाल संबलपुरी सिल्क साड़ी में सीतारमण ने किया बजट पेश, जानें वित्त मंत्री की साड़ियों के बारे में

Wed, 01 Feb 2023 10:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Feb 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2023 Finance Minister Nirmala Sitharaman wear Bright Red Handloom Saree See Photos
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के साथ निर्मला सीतारमण लाल रंग की साड़ी में - फोटो : Twitter

Nirmala Sitharaman Wear Bright Red Handloom Saree: आज मोदी सरकारी के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश हो रहा है। इस आम बजट पर पूरे देश की नजर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण महिला वित्त मंत्री के तौर पर एक बार फिर आम बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण के आम बजट पर तो सबकी नजर रहती ही है, साथ ही उनका भाषण, पहनावा भी लोगों का ध्यान आकर्षित करता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उनके पहनावे में दक्षिण भारतीय फैब्रिक का टच देखने को मिलता है। प्रतिवर्ष सीतारमण की साड़ी चर्चा में रहती है। अपनी साड़ियों से वह हैंडलूम को बढ़ावा देती हैं। पिछले साल आम बजट 2022 में सीतारमण ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर डार्क मरून कलर का ब्लाउज टीमअप किया था और उनकी साड़ी में प्रिंट्स भी बने थे। आइए जानते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ियों की खासियत और बजट पेश करने किस साड़ी में पहुंची हैं निर्मला सीतारमण।

Union Budget 2023 Finance Minister Nirmala Sitharaman wear Bright Red Handloom Saree See Photos
लाल रंग की साड़ी में सीतारमण राष्ट्रपति संग - फोटो : Twitter

आम बजट 2023 में सीतारमण की साड़ी 

इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्राइट रंग को चुना है। ब्राइट लाल रंग की साड़ी में लाल बजट पेटिका लिए हुए सीतारमण नजर आईं। लाल रंग को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक मानते हैं। बजट के मौके पर वित्त मंत्री का इस रंग का चयन करना लाजमी हो सकता है। बात करें उनकी साड़ी की तो इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना है। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई है, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ है। निर्मला सीतारमण की साड़ी संबलपुरी सिल्क फैब्रिक की है।

Union Budget 2023 Finance Minister Nirmala Sitharaman wear Bright Red Handloom Saree See Photos
Budget 2023: Finance Minister Nirmala Sitharaman - फोटो : Agency (File Photo)

2022 आम बजट में सीतारमण का लुक

पिछले साल वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। उनकी इस साड़ी पर प्रिंट भी बने हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget 2023 Finance Minister Nirmala Sitharaman wear Bright Red Handloom Saree See Photos
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

वर्ष 2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। इस साड़ी में इकट पैटर्न बने थे। साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। छोटे ईयरिंग्स, सोने की चेन और चूड़ियों से उन्होंने अपने साधारण लुक को क्लासी तरीके से पूरा किया था।

विज्ञापन
Union Budget 2023 Finance Minister Nirmala Sitharaman wear Bright Red Handloom Saree See Photos
Budget 2022 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी - फोटो : Amar Ujala

वहीं वर्ष 2020 में जब सीतारमण आम बजट पेश करने के लिए निकली तो उनका लुक और साड़ी सुर्खियों में रहे। वित्त मंत्री ने साल 2020 में संसद में बजट पेश करने के लिए पीले रंग की कांजीवरम साड़ी का चुनाव किया था। साड़ी पर गोल्डन किनारी बनी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed