फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्वशी रौतेला का एयरपोर्ट पर दिखा बिल्कुल ही जुदा अंदाज, ब्लेजर के रंग ने खींचा हर किसी का ध्यान

Sun, 16 May 2021 08:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 16 May 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
urvashi rautela grab attention in green blazer with denim shorts at airport
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

उर्वशी रौतेला बीटाउन की उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। जो अक्सर ही बिल्कुल जुदा फैशन के साथ नजर आती हैं। हालांकि इसकी वजह से उन्हें कभी ट्रोल होना पड़ता है तो कभी वो फैशन एक्सपर्ट की तारीफ बटोरने में कामयाब हो जाती हैं। इस बार जब उनका एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक नजर आया तो हर किसी की निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। 

urvashi rautela grab attention in green blazer with denim shorts at airport
urvashi rautela - फोटो : instagram

वैसे तो कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन और महामारी से बचने के लिए बहुत ही कम सितारे एयरपोर्ट का रुख कर कहीं जाने की सोच रहे हैं। लेकिन उर्वशी का स्टाइलिश अंदाज तो एयरपोर्ट पर ही देखने को मिला। 

urvashi rautela grab attention in green blazer with denim shorts at airport
urvashi rautela - फोटो : instagram

इस दौरान उर्वशी का फैशनेबल अंदाज भी काफी परफेक्ट और तारीफ लूटने वाला नजर आया। ऊपर से लेकर नीचे तक वो बिल्कुल ही परफेक्ट अंदाज में नजर आईं। डेनिम के रिप्ड शार्ट्स के साथ उर्वशी ने सफेद रंग की टीशर्ट मैच कर रही थी। वहीं इस सिंपल से स्टाइलिश कपड़ों को उर्वशी ने हरे रंग की ब्लेजर के साथ लेयर किया हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
urvashi rautela grab attention in green blazer with denim shorts at airport
उर्वशी रौतेला - फोटो : Insatagram- @urvashirautela

बस उर्वशी का ये हरे रंग का ब्लेजर हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया। जिसके साथ उन्होंने नीले और सफेद रंग के शूज पहन रखे थे। वहीं पोनी टेल के साथ ही सेफ्टी के लिए वो चेहरे पर मास्क लगाए भी नजर आईं। उर्वशी के ये कपड़े हर तरीके से ट्रेवलिंग के लिए परफेक्ट दिख रहे थे। वहीं दूसरी तरफ ये काफी क्लासी और कैजुअल भी नजर आए। 

विज्ञापन
urvashi rautela grab attention in green blazer with denim shorts at airport
urvashi rautela - फोटो : instagram

बता दें कि उर्वशी ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो फैशन लेबल वर्साचे के लिए फोटोशूट करवाते दिख रही हैं। इन फोटोशूट में उर्वशी हाथ में काफी खतरनाक सांप लिए पोज दे रही हैं। जिसे देख उनके फैंस हैरान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed