उर्वशी रौतेला को वैसे तो उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है लेकिन वे इन दिनों सज धजकर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को हर कोई पसंद कर रहा है। इन तस्वीरों में उन्होंने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है। जिसके साथ खूबसूरत जूलरी भी पहनी हुई है। उर्वशी का यह भारतीय लुक उनपर खूब जंच रहा है। वे हर तरह के कपड़ों में बहुत सुंदर दिखाई देती हैं। हरबार की तरह इस बार भी उनके प्रशंसक उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। इस तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। उनका चेहरा, उनका यह परिधान, उनका यह लुक अपने आप में अद्भुत है। इससे पहले उर्वशी ने जो लुक कैरी किया था, उसमें उन्होंने खूब महंगी जूलरी और साड़ी पहनी हुई थी, जिसे कि सिलेब्स और फैंस ने बहुत पसंद किया था। अगली स्लाइड्स से जानिए उर्वशी का यह खूबसूरत अवतार।
अपने लेटेस्ट फोटोशूट में रानियों सी लग रही हैं उर्वशी रौतेला, लोगों ने बताया एश्वर्या से भी श्रेष्ठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
उर्वशी ने इस लुक में हरे रंग का ड्रेस पहना हुआ है। पल्लू में चौड़ी बॉर्डर दी हुई है और उसी बॉर्डर का कमर पर बेल्ट है। ब्लाउज प्लेन है और सामान्य आस्तीन दी हुई है। ड्रेस का गला बहुत गहरा है और एकदम फिटिंग का है।
पहनी है जूलरी
उर्वशी के गले का हार बहुत सुंदर है। उसमें सुनहरे और हरे रंग का कॉम्बिनेशन है। किसी दुल्हन की तरह उन्होंने पूरी जूलरी पहनी हुई है। हाथों में कई सारी मोटी वर्क वाली चूड़ियां हैं। कानों में ईयररिंग्स हैं और सिर पर मांग टीका है। हाथों में खूबसूरत अंगुठियां हैं।
मेकअप है लाजवाब
उर्वशी ने चेहरे पर खूबसूरत मेकअप किया हुआ है। जिसमें उनके नाक पर हाईलाइटर है। आंखों का मेकअप भी बहुत खूबसूरत है। लिपस्टिक का रंग भी बहुत प्यारा है। हाथों में पीले रंग की सुंदर सी नेल पॉलिश लगाई हुई है।
उर्वशी के फैंस उनकी तस्वीरों पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। हर कोई उन्हें कह रहा है कि उनसे खूबसूरत तो आजतक उन्होंने कोई स्त्री देखी ही नहीं है। वहीं एक फैन ने तो यह तक कह दिया है कि वे एश्वर्या बच्चन से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। इस तस्वीर पर उर्वशी ने कैप्शन डाला है - ‘हम पर यह किस ने हरा रंग डाला’