बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भले ही फिल्मों में ज्यादा ना नजर आती हों। लेकिन वो दूसरे प्रोजेक्ट में अक्सर ही व्यस्त रहती हैं। इसके साथ ही अपने खूबसूरत लुक से वो फैंस को भी इंप्रेस करने में कामयाब हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी ज्यादातर मौकों पर उनका गॉर्जियस लुक फैंस को नजर आता है। वैसे बता दें बेहद खूबसूरत उर्वशी रौतेला स्टाइल के मामले में आगे रहती भी हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है फिर वो चाहे अवॉर्ड शो हो या फिर फिल्मी पार्टियां, हर बार हटके लुक ही देखने को मिलता है। यहां तक कि उर्वशी एयरपोर्ट के रनवे पर भी ज्यादातर मौकों पर ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक के साथ नजर आती हैं। जिसे देख जहां उनके फैंस तारीफ करते नहीं थकते वहीं दूसरी तरफ ट्रोलर्स को मौका मिल जाता है उन्हें खरी-खोटी सुनाने का। हालांकि कई बार उनके ये लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश होते हैं और वो हर किसी को पसंद आते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब वो मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उनके क्वर्की और अजीबोगरीब प्रिंट के कपड़ों ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
उर्वशी रौतेला सड़क पर आईं नजर तो अजीबोगरीब प्रिंट की ड्रेस ने खींचा हर किसी का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन