फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान के इस लुक्स के दीवाने हुए फैंस, पीले लहंगे के साथ चुना इतनी बोल्ड नेकलाइन का ब्लाउज

Sat, 05 Jun 2021 06:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 05 Jun 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan look ravishing in yellow sunshine lehenga from manish malhotra collection
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

सारा अली खान ज्यादातर मौकों पर अपने एथिनिक लुक से हर किसी का ध्यान खींचती हैं। फिल्मी पार्टी या फिर प्रमोशन ना हो तो वो कुर्ता पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि ये बात अलग है बीते दिनों वो शार्ट्स और स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर लगातार नजर आईं। लेकिन जब भी नई एक्ट्रेस का एथिनिक लुक दिखाना हो तो मशहूर फैशन डिजाइनर को सारा का अंदाज बेहद पसंद होता है। तभी तो वो अक्सर ही मनीष मल्होत्रा के लहंगे में पोज देती दिख जाती हैं। सारा की हसीन तस्वीरों को अभी हाल ही में स्टाइलिस्ट तान्या घावेरी ने पोस्ट किया है। जिसमे उनकी थ्रोबैक तस्वीरें नजर आ रही हैं। लहंगे में तैयार सारा का ये लुक बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। साथ ही ये किसी को भी इंप्रेस करने के लिए भी परफेक्ट है। सारा की इन तस्वीरों में उनका बोल्ड ब्लाउज हर किसी का ध्यान खींच रहा है। लेकिन बता दें कि सारा अली खान अक्सर ही अपने एथिनिक लुक से साथ बोल्डनेस का तड़का लगाती दिख जाती हैं। मनीष मल्होत्रा के लहंगे को शोकेस करती उनकी तस्वीर पिछले कुछ समय पहले काफी तेजी से वायरल हुई थी। जिसमे वो बिल्कुल बैकलेस ब्लाउज के साथ पोज दे रही थीं। 

sara ali khan look ravishing in yellow sunshine lehenga from manish malhotra collection
sara ali khan - फोटो : instagram

सारा अली खान की लेटेस्ट तस्वीर में वो गोल्डन और पीले रंग का लहंगा पहने हैं। जिस पर सिल्वर कलर की एंब्रायडरी की गई है। चांदी के तारों से की गई कशीदाकारी का ये लहंगा भी मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ही लिया गया था। जिसे पहन सारा किसी ऐड शूट के लिए रेडी हुई थीं। वैसे सनशाइन पीले रंग का ये लहंगा शादी के किसी भी मौके पर पहनने के लिए बिल्कुल फिट है। वहीं सारा के ऊपर ये घेरवाला लहंगा फब रहा है। 

sara ali khan look ravishing in yellow sunshine lehenga from manish malhotra collection
sara ali khan - फोटो : instagram

जबकि इस लहंगे के साथ मैच की गई ब्लाउज की डिजाइन भी काफी बोल्ड ही रखी गई थी। हाफ स्लीव के साथ ही चांदी के तारों से जड़े ब्लाउज पर लो नेकलाइन डिजाइन की गई थी। जो देसी लुक को भी बोल्ड बना रही थी। वहीं बात करें मेकअप की तो सारा ने इस हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ गोल्डनर कलर का नेकपीस चुना था। जिसकी मैचिंग की ईयररिंग्स भी खूबसूरत थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan look ravishing in yellow sunshine lehenga from manish malhotra collection
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

वहीं मैट पिंक लिपस्टिक के साथ मैच बेस मेकअप और नो ड्रामेटिक आई मेकअप था। जिसमे केवल मस्कारा और आईलाइनर के साथ काजल को ऐड किया गया था। वहीं बालों में बनीं मेसी चोटी परंपरागत भारतीय नारी का लुक दे रही थी। जिसके साथ सारा ने हाथों में गोल्डन कंगन भी पहन रखे हैं। 

विज्ञापन
sara ali khan look ravishing in yellow sunshine lehenga from manish malhotra collection
सारा अली खान का लेटेस्ट लुक - फोटो : instagram

केवल यहीं नहीं सारा की एक और तस्वीर इन दिनों वायरल हो रही है। जिसमे वो ऑफ शोल्डर फुल स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में पोज दे रही हैं। जिसमे उनकी परफेक्ट फिगर फ्लांट हो रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed