उर्वशी रौतेला अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ग्लैमरस और बोल्ड किरदारों में नजर आने वाली उर्वशी अक्सर बोल्ड कपड़ों में ही स्पॉट भी होती हैं। कैजुअल आउटिंग हो या रेड कार्पेट उनका लुक सबसे अलग होता है। पिछले दिनों फिल्मफेयर अवॉर्ड शो के नॉमिनेश नाइट में बेहद बोल्ड लुक की चारो तरफ चर्चा थी। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर शेयर की उनकी तस्वीर बेहद खूबसूरत है। जिसमें वो एक जैसे तीन कपड़े पहने नजर आ रही हैं। आग की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
उर्वशी रौतेला ने दिखाया ग्लैमरस अवतार लेकिन पहन लिए एक जैसे तीन कपड़े
अक्सर लोगों के साथ होता है कि बाजार में जब कोई कपड़ा लेने जाएं तो उससे मिलता जुलता कपड़ा पसंद आ जाता है। लगता है ऐसा ही कुछ हुआ है उर्वशी रौतेला के साथ क्योंकि इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर में वो एक जैसे तीन कपड़ों में नजर आ रहीं हैं।
View this post on Instagram
A post shared by URVASHI RAUTELA 🇮🇳Actor🇮🇳 (@urvashirautela) on
दरअसल, उर्वशी ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमें वो बेहद खूबसूरत और कंफर्टेबल शर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। बड़े कालर वाली इस शर्ट ड्रेस में काले रंग के बटन और कमर पर बेल्ट लगी है। वहीं इसे स्टाइल देने के लिए बाजुओं पर भी नॉट लगी है। जो खूबसूरत दिखने के साथ ही आरामदायक भी लग रही है।
उर्वशी ने इस शर्ट के तीन कलर पहने हैं। पहली तस्वीर में बीज रंग की ड्रेस पहने सोफे पर लेटी नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में रॉयल ब्लू रंग की और तीसरी तस्वीर में गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं।
इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उर्वशी ने कानों में हैवी ईयररिंग भी कैरी किया है। जिसमें उनका लुक खूबसूरत दिख रहा है। उर्वशी की ये ड्रेस उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो स्टाइलिश दिखने के साथ ही कंफर्टेबल ड्रेस की तलाश में रहती हैं। वहीं इस ड्रेस के साथ उर्वशी ने ट्रांसपैरेंट स्ट्रिप की सैंडिल पहनी है।
