फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंडीशनर लगाने में ना करें ये गलतियां, नहीं तो होगा बालों को नुकसान

Tue, 30 Mar 2021 09:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 30 Mar 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
using hair conditioner common mistakes during hair wash
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।

बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के लिए ज्यादातर लोग कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन सही तरीके से अगर बालों में कंडीशनर ना लगाया जाए तो इससे बालों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। तो चलिए जानें कि ज्यादातर लोग कंडीशनर लगाते समय किन गलतियों को दोहराते हैं। 

using hair conditioner common mistakes during hair wash
shampoo
सही मात्रा का रखें ध्यान

बालों को कंडीशनर करने से उन्हें पोषण मिलता है, लेकिन कंडीशनर लगाते समय हम एक गलती अक्सर कर जाते हैं। आमतौर पर हम ज्यादा मात्रा में कंडीशनर लगा लेते हैं जोकि सही नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक कंडीशनर की मात्रा न तो कम होनी चाहिए न ही बहुत ज्यादा। ज्यादा मात्रा में कंडीशनर लगाने से बालों में चिपचिपापन आ जाता है जिससे बाहर से धूल-मिट्टी आकर चिपकना शुरू हो जाते हैं। इसलिए बालों के हिसाब से सीमित मात्रा में ही कंडीशनर को प्रयोग में लाना चाहिए। 

using hair conditioner common mistakes during hair wash
shampoo - फोटो : pixabay
सीधे जड़ों में न लगाए

कंडीशनर लगाते समय जो गलती हम सबसे ज्यादा करते हैं वह है इसे बालों की जड़ों में लगाना। त्वचा से संबंधित विशेषज्ञों का कहना है कि बालों के मध्य भाग से लेकर सिरे तक ही कंडीशनर लगाना सही रहता है। जड़ों को मजबूती देने और वहां के रूखेपन को खत्म करने के लिए तेल का प्रयोग करें। कंडीशनर को जड़ों मे लगाने से कोई लाभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
using hair conditioner common mistakes during hair wash
shampoo
कितनी देर लगा रहने दें
लोगों के मन में यह सवाल सबसे ज्यादा आता है कि कंडीशनर को कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए? कंडीशनर को लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, जिससे बालों को उनसे पर्याप्त नमी प्राप्त हो सके और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। कई लोग कंडीशनर लगाने के बाद बालों को धोते नहीं जबकि कुछ लोग लगाते ही धो लेते हैं, यह दोनों तरीके गलत हैं।
विज्ञापन
using hair conditioner common mistakes during hair wash
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया।

सबसे पहले बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें। बालों से पानी निकालने के लिए तौलिए से पोछ लें। इसके बाद हथेलियों में कंडीशनर को लेकर इसे अच्छी तरह से लगाएं। ध्यान रखें बालों पर ज्यादा दबाव न डालें, क्योंकि गीले बालों के टूटने का डर ज्यादा रहता है। कंडीशनर को 5 से 8 मिनट तक के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर साफ पानी से बालों को धोकर तौलिए से सुखा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed