वेलेंटाइन डे के दिन हर लड़की का ख्वाब होता है कि वो खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो सबसे बेहतरीन आउटफिट पहन कर तैयार होना चाहती है लेकिन अगर आप कंफ्यूज हैं कि इस दिन क्या पहनें तो इन खास ड्रेस को चुन सकती हैं। इसे पहन कर ब्वॉयफ्रेंड की निगाहें बस आप पर ही होंगी। आगे की स्लाइड में देखें कौन से हैं वो खूबसूरत आउटफिट
Valentine Day 2020: ब्वॉयफ्रेंड को करना है इम्प्रेस तो अपने लिए चुनें ये खास ड्रेसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे के दिन सबसे खास दिखना है तो ऑफ-शोल्डर टॉप या ड्रेस कैरी कर सकती हैं। अगर आप इन ड्रेसेज में कम्फर्टेबल फील करती हैं तो अच्छे से कलर की ऑफ-शोल्डर ड्रेस का चयन करें। यह आपको हॉट और ट्रेंडी लुक देगा क्योंकि इस तरह की ड्रेस का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है।
लेस वाली ड्रेसेज किसी भी लड़की की नाजुक सी पर्सनैलिटी को बखूबी निखारती है। प्यार के इस खूबसूरत दिन के लिए सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो फिगर के हिसाब से फुल स्लीव या फिर मोनोक्रोम ड्रेस चुन सकती हैं।
जंप सूट इस खास दिन के लिए एक बेहतरीन ड्रेस हो सकती है। अगर आप को स्टाइल के साथ ही कंफर्ट भी पसंद है तो ऑफ शोल्डर से लेकर डीप नेक या अलग-अलग प्रिंट के जंपसूट काम आएंगे। इसके साथ ही इनकी लेंथ भी अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं।
हर पुरुष की ख्वाहिश होती है कि उसकी पार्टनर सबसे सुंदर दिखे। वैलेंटाइन्स डे के मौके पर हाई वेस्ट स्कर्ट का चयन कर सकती हैं। स्कर्ट के साथ आप टॉप को इन करके कैरी करें। यह आपको परफेक्ट लुक देगा।